Hindi, asked by akhleshkumre54, 3 months ago

गाय की चार विदेशी नासलो


के नाम लिखिए​

Answers

Answered by ks685
5

Explanation:

प्रमुख विदेशी नस्लें

1. जर्सी- इस नस्ल का मूल स्थान जर्सी द्वीप है। इस नस्ल का रंग हल्का लाल या बादामी होता है। जिस पर सफेद रंग के धब्बे होते हैं। सींग छोटे अन्दर की ओर मुड़े हुए तथा माथा, कंधा एवं पीठ समतल होता है। ये लगभग 30 माह के भीतर बच्चा देती है तथा ब्याँतार लगभग 13-14 माह का होता है। यह प्रति ब्याँत औसतन 4500 लीटर दूध देती है।

2. हौल्सटी- फ्रीजियन-मूल रूप से नीदर लैण्ड में पायी जाने वाली नस्ल की गाय बहुत बड़ी, काली एवं सफेद रंग की होती है। यह विश्व की सबसे अधिक दूध देनेवाली नस्ल है, जिसका औसत दूध उत्पादन 7000 लीटर प्रति ब्याँत होता है। ब्याँत अन्तराल एवं बच्चा देने की प्रथम आयु लगभग जर्सी के समान होती है।

3. ब्राउन स्विस- इनका मूल स्थान स्विटजरलैण्ड है। ये बड़े डील डौल वाली हल्के भूरे रंग की होती है, जिनकी पीठ एवं गर्दन ऊपर से सीधी होती है। यह प्रति ब्याँत लगभग 5000 लीटर दूध देती है। ब्याँत अन्तराल, बच्चे देने की प्रथम आयु लगभग जर्सी के समान होती है।

Similar questions