Hindi, asked by bhuneshwarcovid1920, 5 hours ago

गाय की उम्र का अनुमान लगाने हेतु निम्न में से कौन-सी विधि सबसे बेहतर
मानी जाती है?
(अ) थन का आकार
(ब) दाँतों की बनावट
(स) सींगों के छल्ले
(द) थूथन का​

Answers

Answered by shishir303
1

सही जवाब है...

➲ (ब) दाँतो की बनावट

✎... गाय की उम्र का पता लगाने के लिए निम्नलिखित विधियों में से दाँतों की बनावट यह विधि सबसे अधिक बेहतर और सटीक मानी जाती है। दाँतों की बनावट के आधार पर गाय की उम्र का आसानी से पता लगाया जा सकता है। गाय की उम्र कम होगी या यानि अगर वह बछड़ा होगी तो उसके अस्थाई दूध के दांत होंगे और निचले के जबड़े में 4 जोड़ी कर्तनी दांत होंगे हैं तथा दोनों अगले जबड़े में 3 जोड़ी अग्रदाढ़ होते हैं तथा ऊपर के जबड़े में कर्तनी दांत नहीं होते। जबकि प्रौढ़ गाय में निचले जबड़े में 4 जोड़ी कर्तनी दाँत तथा दोनों जबड़ों में में 3 जोड़ी अग्रदाढ़ व तीन जोड़ी दाढ़ होते हैं।

बछड़े के अस्थाई दाँत टूट कर उसकी जगह कितने स्थाई दाँत आ गए हैं, इससे गाय की उम्र का पता चलता है। अगर गाय के दो दूध के दांत टूटकर उसकी जगह स्थाई दाँत निकल आए हैं और 6 दाँत दूध के बाकी हैं, तो उसकी उम्र 2 साल होगी। अगर 4 स्थाई दाँत हैं तो गाय 3 साल की होगी। अगर 6 स्थाई दाँत हैं और दो दूध के दाँत बाकी हैं तो गाय की आयु 4 साल होगी। अगर गाय के सारे के सारे स्थाई दाँत आ गए हैं तो उसकी आयु 5 वर्ष होगी। अगर दो स्थाई दाँत घिस गए हैं, तो गाय की आयु आयु 6 वर्ष तथा 4 स्थाई दाँत घिस गए हैं, तो गाय की उम्र 7 वर्ष और अगर उसके सारे स्थाई दाँत घिस गए हैं तो उसकी आयु 9 वर्ष हो सकती है।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions