Hindi, asked by SimranJena32, 6 hours ago

गर्मी ऋतु का वर्णन कीजिए​

Answers

Answered by XxEVILxspiritxX
2

ग्रीष्म ऋतु साल की चार ऋतुओं में से एक ऋतु है। साल का सबसे गर्म मौसम होने के बावजूद बच्चे इसे सबसे अधिक पसंद करते हैं, क्योंकि इस दौरान उन्हें बहुत तरीकों से मस्ती करने का समय तथा गर्मी की छुट्टियों का आनंद लेने का अवसर मिलता है।

ग्रीष्म ऋतु पृथ्वी के घूर्णन अक्ष के सूर्य की ओर होने के कारण होती है। गर्मी का मौसम बहुत ही शुष्क और गर्म (भू मध्य सागरीय क्षेत्रों में) और बरसात का मौसम (पूर्वी एशिया में मानसून के कारण) लाता है। कुछ स्थानों पर, गर्मी के दौरान वसंत ऋतु में तूफान और बवंडर (जो विशेष रुप से सुबह और शाम के समय तेज और गर्म हवाओं के कारण उत्पन्न होता है) बहुत ही आम बात है।

गर्मी की छुट्टियां

शहरी क्षेत्रों में रहने वाले बहुत से लोग बहुत अधिक गर्मी को नहीं सहन कर पाते हैं, जिसके कारण वे गर्मी की छुट्टियों में अपने बच्चों के साथ समुद्र तटीय स्थानों, पहाड़ी क्षेत्रों, ठंडे स्थानों पर कैम्पों या पिकनिक के लिए जाते हैं। इस दौरान वे तैराकी, गर्मी के मौसमी फलों को खाने और ठंडे पेय पदार्थों का आनंद लेते हैं। कुछ लोगों के लिए, गर्मियों का मौसम अच्छा होता है, क्योंकि वे उन दिनों में ठंडे स्थानों पर मनोरंजन और मस्ती करते हैं, हालांकि यह मौसम गरमी से राहत पाने वाले संसाधनों की कमी के कारण, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए असहनीय होता है। कुछ स्थानों पर, लोग अपने क्षेत्रों में पानी की बहुत अधिक किल्लत या कमी से पीड़ित होते हैं और उन्हें बहुत अधिक दूरी तक पानी को लेकर जाना पड़ता है।

यह पूरा मौसम बच्चों के लिए बहुत अच्छा होता है, क्योंकि उन्हें गर्मियों की छुट्टियों के रुप में अपने घर में परिवार के साथ मस्ती के लिए, किसी ठंडे स्थान पर घूमने के लिए, तैराकी का आनंद लेने के लिए, मौसमी फलों के साथ आइस-क्रीम का आनंद लेने के लिए एक महीने 15 दिन (डेढ़ महीने) का समय मिलता है। आमतौर पर, लोग सूरज निकलने से पहले टहलने के लिए जाते हैं, क्योंकि इस दौरान उन्हें ठंडक, शान्ति और ताजी हवा का आनंद लेने का अवसर मिलता है।

निष्कर्ष

ग्रीष्म ऋतु से जितना लाभ हैं उतनी ही हानियाँ हैं। यदि ग्रीष्म ऋतु न होती तो अनाज कैसे पकता? वर्षा कैसे होती? अतः इस ऋतु का अपना ही महत्व है। हमें इस ऋतु में सदा साफ़-सुथरा रहना चाहिए। हमें इस ऋतु में हल्का भोजन करना चाहिए। प्रातः और सायं घूमने के लिए अवश्य जाना चाहिए ताकि सायं का ताजी हवा का आनंद ले सके। हालांकि लू लगने के कारण इस ऋतु में कई लोगों की मृत्यु भी हो जाती है परन्तु यदि सही उपायों को अपनाया जाये तो गर्मीं के कई सारे दुष्प्रभावों से आसानी से बचा जा सकता है।

Similar questions