Hindi, asked by umemakhatoon15625, 1 month ago

गद्य आकलन-प्रश्ननिर्मिति :
&
• निम्नलिखित परिच्छेद पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए, जिनके उत्तर परिच्छेद में एक-एक
वाक्य में हों:
एक बार भगवान बुद्ध का एक प्रचारक घूम रहा था। उसे एक भिखारी मिला। वह प्रचारक उसे धर्म
का उपदेश देने लगा। उस भिखारी ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। उसमें उसका मन ही नहीं लगता था।
प्रचारक नाराज हुआ। बुद्ध के पास जाकर बोला, 'वहाँ एक भिखारी बैठा है। मैं उसे इतने अच्छे-अच्छे
उपदेश दे रहा था, तो भी सुनता ही नहीं। बुद्ध ने कहा, 'उसे मेरे पास लाओ'। यह प्रचारक उसे बुद्ध के
पास ले गया। भगवान बुद्ध ने उसकी दशा देखी। उन्होंने ताड़ लिया कि भिखारी तीन-चार दिनों से भूखा
है। उन्होंने उसे पेट भरकर खिलाया और कहा, 'अब जाओ।' प्रचारक ने कहा, 'आपने उसे खिला तो दिया,
लेकिन कुछ भी उपदेश नहीं दिया।' भगवान बुद्ध ने कहा, 'आज उसके लिए अन्न ही उपदेश था। आज
उसे अन्न की सबसे ज्यादा जरूरत थी। वह उसे पहले देना चाहिए। अगर वह जिएगा, तो कल सुनेगा।'
त-लेखन:
हात्मा गांधी विदयालय, जवाहरलाल नेसोटा
पी
D.​

Answers

Answered by siddhimasane5
2

Answer:

1) बुद्ध के प्रचारक को घूमते समय कौन मिला?

2) भिखारी ने किसके तरफ ध्यान नहीं दिया?

3) तीन-चार दिनों से कौन भूखा था?

4) भिखारी के लिए क्या उपदेश भगवान बुद्ध ने दिया?

Answered by franktheruler
3

दिए गए परिछेद्ध को पढ़कर ऐसे चार प्रश्न निम्न प्रकार से तैयार किए गए है जिनके उत्तर एक वाक्य में हो

1.बुद्ध के प्रचारक को कौन मिला?

बुद्ध के प्रचारक को भिखारी मिला।

2. बुद्ध का प्रचार भिखारी को कौनसा

उपदेश देने लगा?

बुद्ध का प्रचारक भिखारी को धर्म का उपदेश देने

लगा।

3. प्रचारक भिखारी से नाराज़ क्यों हुआ?

प्रचारक के भिखारी को उपदेश देने पर भी

भिखारी ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया इसलिए

प्रचारक नाराज हो गया।

4. बुद्ध ने भिखारी को बुलाकर क्या किया?

बुद्ध ने भिखारी को बुलाकर खाना खिलाया।

Similar questions