Hindi, asked by meraki88, 8 months ago

गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
कला-कौशल तथा दस्तकारी भी देश की उन्नति के प्रमुख स्तम्भ हैं। अतः प्रत्येक युवक का कर्तव्य है कि वह स्वयं कलाकार या
दस्तकार बनें और दूसरों को भी इस ओर प्रेरित करें। दैनिक व्यवहार में स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। इस से अपने
देश के कारीगरों व दस्तकारों को लाभ होगा और उनकी दशा में भी सुधार होगा। देश का धन देश में रहेगा और देश की
निर्धनता भी दूर होगी। नवयुवकों को चाहिए कि अन्य लोगों को भी स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का महत्व समझाए और हर क्षेत्र
में देशी वस्तुओं का प्रचलन बढाएँ।
क. दैनिक व्यवहार में स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने के क्या लाभ हैं?
ख. लेखक ने नवयुवकों को क्या संदेश दिया है?
ग. देश की उन्नति के प्रमुख स्तम्भ क्या है?
घ. कलाकार के पर्यायवाची शब्द लिखिए।
ङ गद्यांश के लिए उचित शीर्षक बताइए। (Non-anonymous questiono)
*​

Answers

Answered by Anonymous
3

गद्यांश में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निम्नलिखित है।

उत्तर

•( क) दैनिक व्यवहार में स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने से देश के कारीगरों व दस्तकारों को लाभ होगा तथा उनकी दशा में सुधार होगा।

•(ख) लेखक ने नवयुवकों को यह संदेश दिया है कि वे देशी वस्तुओं का प्रचलन बढ़ाए तथा लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।

•( ग) कला कौशल तथा दस्तकारी देश की उन्नति के प्रमुख स्तंभ है।

•( घ) कलाकार का पर्यायवाची शब्द है दस्तकार।

•(ड) उपूर्युक्त गद्यांश के लिए उचित शीर्षक होगा

"स्वदेशी अपनाओ, देश की उन्नति पाओ"

Answered by benlovers687
0

hello but soory merko bhi nahi pata par bhagvan sae prayer kro jis sae answers mil jae samjae or ekor bar soory

Similar questions