घड़े को जल से भर देने पर उसे मस्तक पर रखकर मीलों चले जाइए, एक बूंद पानी भी छलक कर बाहर
नहीं गिरेगा। किंतु जिस घड़े में जल की मात्रा कम होगी, वह छलकता रहेगा, मानो वह पुकार-पुकार कर
कह रहा हो कि उसमें जल है। अथाह जल का स्वामी समुद्र वर्षाकाल में सामान्य स्थितियों में मर्यादा
लाँघकर बाढ़ का आतंक नहीं पैदा करता, किन्तु छोटी-छोटी नदियाँ अपने तटवर्ती क्षेत्रों को तहस-नहस कर
डालती हैं। इसी तरह जिस मनुष्य में वास्तविक विद्वत्ता होती है, वह अपने पांडित्य का ढिंढोरा नहीं पीटता,
बल्कि सदा विनम्र एवं निरहंकार बना रहता है। कम पढ़ा-लिखा व्यक्ति ही बात-बात में मिथ्या पांडित्य-
प्रदर्शन की चेष्टा करता है। जो वस्तुतः धनवान होता है, लोगों से यह नहीं कहता-फिरता कि वह धनवान
है। उसका रहन-सहन, आचार-विचार सादगी से पूर्ण होता है लेकिन साधारण स्थिति का व्यक्ति सदैव यह
दिखलाने का प्रयत्न करता है कि वह धनी और संपन्न व्यक्ति है। अभावग्रस्त लोगों को सदा यही कुंठा
बेचैन बनाए रखती है कि वे अभावग्रस्त हैं, जिस पर विजय पाने के लिए वे मिथ्या-प्रदर्शन की आड़ लेते हैं।
पूर्णता गंभीरता एवं विनम्रता को जन्म देती है, किंतु अपूर्णता चंचलता को। आज विश्व में या समाज में जो
भी आपा-धापी, उत्तेजना तथा अशांति दिखाई पड़ती है उसका मूल कारण अधूरापन ही है। धन, विद्या, पद
आदि की पूर्णता पर ही शांति-सुख निर्भर करते हैं।
निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए
(i) घड़े से एक बूंद भी पानी नहीं गिरता, क्योंकि
(क) घड़े से पानी की मात्रा कम होती है। (ख) घड़ा मस्तक पर रखा होता है।
(ग) आधे घड़े में जल भरा होता है।
(घ) घड़ा जल से लबालब भरा होता है।
(ii) कम पढ़ा-लिखा व्यक्ति पांडित्य-प्रदर्शन करता है:
(क) धनवान होने के कारण
(ख) अज्ञान के कारण
(ग) अहंकार के कारण
(घ) प्रदर्शन-प्रियता के कारण
(iii) अभावग्रस्त लोग विजय पाने के लिए क्या करते हैं?
(क) विनम्रता प्रदर्शन
(ख) समृद्धि प्रदर्शन
(ग) मिथ्या प्रदर्शन
(घ) बेचैनी प्रदर्शन
(iv) चंचलता का कारण होता है:
(क) अपूर्णता
(ग) सादगी
(ख) विनम्रता
(घ)
(v) समाज में व्याप्त अशांति का कारण है :
(क) उत्तेजना
(ख) आपाधापी
(घ) अविद्या
(ग) अधूरापन
Answers
Answer:
b .
d .
c.
a
is the answers of these question
निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए।
(i) घड़े से एक बूंद भी पानी नहीं गिरता, क्योंकि
इसका सही जवाब होगा :
(घ) घड़ा जल से लबालब भरा होता है।
घड़ी से एक भी बूंद पानी नहीं गिरता क्योंकि घड़ा जल से लबालब भरा होता है। जल से पूरी तरह भरे घड़े से पानी छलक कर बाहर नहीं गिरता जबकि आधे भरे घड़े से पानी छलक-छलक कर बाहर गिरता है।
(ii) कम पढ़ा-लिखा व्यक्ति पांडित्य-प्रदर्शन करता है:
इसका सही जवाब होगा :
(घ) प्रदर्शन-प्रियता के कारण
कम पढ़ा लिखा व्यक्ति प्रदर्शन प्रियता के कारण पांडित्य का प्रदर्शन करता रहता है, क्योंकि उसे अपने अल्प ज्ञान पर अहंकार होता है और वह इसका प्रदर्शन करना चाहता है। जो वास्तव में ज्ञानी है, वह कभी दिखावा नहीं करता।
(iii) अभावग्रस्त लोग विजय पाने के लिए क्या करते हैं?
इसका सही जवाब होगा :
(ग) मिथ्या प्रदर्शन
अभावग्रस्त लोग विजय पाने के लिए नित्य प्रदर्शन करते रहते हैं, क्योंकि उनके अंदर एक कुंठा बेचैनी के रूप में बनी रहती है कि वह अभावग्रस्त हैं और इसी पर विजय पाने के लिए वे नित्य प्रदर्शन करते हैं।
(iv) चंचलता का कारण होता है:
इसका सही जवाब होगा :
(क) अपूर्णता
चंचलता अपूर्णता का कारण होती है, जिसमें पूर्णता है वह चंचल नहीं बल्कि गंभीर और विनम्र होता है।
(v) समाज में व्याप्त अशांति का कारण है :
इसका सही जवाब होगा :
(क) उत्तेजना
समाज में व्याप्त अशांति का मुख्य कारण चारों तरफ फैली उत्तेजना है। इसी उत्तेजना के कारण समाज में अशांति व्याप्त है।
#SPJ3
——————————————————————————————————————
कुछ और जानें :
https://brainly.in/question/6485513
अपने दोस्त को दीपावली पर बुलाने के लिए हिंदी मे पत्र।
https://brainly.in/question/20528882
(ख) किसके गान से हलचल मच जाती थी ?
(i) किसी गायक के
(ii) शास्त्रीय संगीतज्ञ से
(iii) खिलौनेवाले के
(iv) इनमें कोई नहीं