Hindi, asked by arpkumo4, 8 months ago

"Girgit ki tarah rang badalna "
meaning of this muhavra

Answers

Answered by manushri81
9

Answer:

Is muhavre ka arth h ki turant turant baat bdlna.

Answered by jayathakur3939
25

मुहावरा :- गिरगिट की तरह रंग बदलना

अर्थ :- बात बात में बदलना

वाक्य :- मैं तुम्हारी किसी भी बात का भरोसा नहीं कर सकती क्यूंकी तुम तो गिरगिट की तरह रंग बदल लेते हो |

मुहावरा परिभाषा :-

जब कोई शब्द समूह या पद या वाक्यांश निरंतर अभ्यास के कारण सामान्य अर्थ न देकर विशेष अर्थ व्यक्त करने लगे तो उसे मुहावरा कहते हैं | मुहावरे रूप की दृष्टि से पदबंध जैसे होते हैं किंतु उनमें और साधारण पदबंध में बहुत अंतर होता है | मुहावरे लगातार प्रयोग के कारण अपने शब्दार्थ को छोड़कर विशेष अर्थ में रूढ हो जाते हैं | इनके प्रयोग से भाषा में एक विशेष प्रकार का चमत्कार पैदा हो जाता हैं | मुहावरे के प्रयोग से भाषा जीवंत तथा प्रभावशाली हो जाती है | इनके प्रयोग से भाषा में रोचकता, रंजकता, प्रवाह और लालित्य गुण आता है | घन भावों को व्यक्त करने में इनसे बहुत सहायता मिलती है | इनके प्रयोग से भाषा की अभिव्यंजना शक्ति दुगुनी हो जाती है |मुहावरों का अर्थ प्रसंग के अनुसार होता है |

मुहावरों का शब्दार्थ लेकर उनका अर्थ ग्रहण किया जाता है |  मुहावरा वाक्यांश के रूप में प्रयुक्त होता है, स्वतंत्र वाक्य के रूप में नहीं |  हिंदी के अधिकतर मुहावरों का संबंध मानव शरीर से है |  मुहावरों का मूल रूप नहीं बदलता जैसे आंख चुराना के स्थान पर नयन चुराना का प्रयोग नहीं किया जा सकता हैं |

Similar questions