Hindi, asked by jeffinthomas, 3 months ago

give a essqy of uttarakand in hindi hurry up​

Answers

Answered by kkjaipur8808
0

Answer:

here is your answer

Explanation:

उतराखंड भारत के उतरी हिस्से में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी देहरादून है। उतराखंड उत्तरप्रदेश से अलग हुआ राज्य है जिसका गठन 9 नवंबर 2000 को हुआ था। इसका गठन भारत के सताईंसवे राज्य के रूप में हुआ था। उतराखंड को पहले उतरांचल के नाम से जाना जाता था। उतराखंड की सीमा पूर्व में नेपाल से, पश्चिम में हिमाचल प्रदेश, उतर दिशा में तिब्बत और दक्षिण में उत्तरप्रदेश से लगती है। उतराखंड पहाड़ो से घिरा हुआ राज्य है। यहाँ पर संस्कृत और हिंदी मुख्य रूप से बोली जाने वाली भाषाएँ है इसके इलावा यहाँ पर गढ़वाली और कुमाऊँनी भी बोली जाती है। उतराखंड के राज्य पशु का दर्जा कस्तूरी मृग को दिया गया है।

उतराखंड को देवभूमि भी कहा जाता है और हमारे ग्रंथों में भी इसका जिक्र है। कहा जाता है कि यहाँ पर समय समय पर देवी देवताओं ने अवतार लिया है। उतराखंड ऋषि मुनियों की भूमि है। यहाँ पर केदारनाथ बद्रीनाथ जैसे चार धाम स्थित है। गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियों का उद्दगम स्थल भी यही पर है। उतराखंड में हरिद्वार जो कि एक पवित्र स्थान है उसके निकट स्थित ऋषिकेष विश्व का सबसे बड़ा योग स्थल है। यहाँ पर हिमालय की गोद में हेमकुंड साहिब स्थित है जो कि सिक्खों का प्रमुख तीर्थस्थल है। इसलिए उतराखंड केवल हिंदु धर्म के लोगों के लिए तीर्थ स्थल नहीं है।

उतराखंड पर्यटन का क्षेत्र है और यहाँ पर हर साल भारी मात्रा में पर्यटक पर्यटन करने जाते हैं। नैनीताल, मंसुरी, हरिद्वार, चार धाम आदि बहुत से पर्यटन स्थल यहाँ पर स्थित है। उतराखंड में ठंड अधिक होती है जिस कारण यहाँ के मकान पक्के होते हैं। उतराखंड में बहुत से पुराने शैक्षणिक केंद्र भी स्थित है और यहाँ कि औसतन शिक्षा दर राष्ट्रीय शिक्षा दर से कहीं अधिक है। उतराखंड एक विकाशसील राज्य है।

plzzz follow me

plzz mark me as brainleist.

Similar questions