India Languages, asked by mahuyaghosal1325, 1 year ago

gujarati essay for varsha ritu

Answers

Answered by gayatri185
5

Answer:

I hope it's help you dude....

mark as brainliest please dude.... and follow me dude.....

Attachments:
Answered by yuvannishanth
1

र्षा ऋतु ऐसी ऋतु है जो लगभग सभी लोगों की पसंदीदा होती है क्योंकि झुलसा देने वाली गर्मी के बाद ये राहत का एहसास लेकर आती है। आपके बच्चों को वर्षा ऋतु की खूबसूरती और खूबियों के बारे में बताने के लिये निबंध उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे वो इसके महत्व को समझ सकें।

वर्षा ऋतु पर निबंध (रेनी सीजन एस्से)

You can get below some essays on Rainy Season in Hindi language for students in 100, 150, 200, 250, 300, and 400 words.

वर्षा ऋतु पर निबंध 1 (100 शब्द)

वर्षा ऋतु मुझे बहुत पसंद है। ये भारत के चार ऋतुओं में से मेरी सबसे प्रिय ऋतु है। यह गर्मी के मौसम के बाद आती है, जो साल की सबसे गर्म ऋतु होती है। भयंकर गर्मी, गर्म हवाएँ (लू), और तमाम तरह की चमड़े की दिक्कतों की वजह से मैं गर्मी के मौसम में काफी परेशान हो जाता हूँ। हालाँकि, सभी परेशानियाँ वर्षा ऋतु के आने के साथ ही दूर हो जाती है। वर्षा ऋतु जुलाई (सावन) के महीने में आती है और तीन महीने तक रहती है। ये हर एक के लिये शुभ मौसम होता है और सभी इसमें खुशी के साथ ढ़ेर सारी मस्ती करते है। इस मौसम में हम सभी पके हुये आम का लुफ्त उठाते है। वर्षा ऋतु में हम भारतीय बहुत सारे त्यौंहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाते है।

वर्षा ऋतु

वर्षा ऋतु पर निबंध 2 (150 शब्द)

भारत में वर्षा ऋतु का आगमन जुलाई महीने में होता है जब दक्षिण-पश्चिम मानसून की हवाएँ बहना शुरु हो जाती है। हिन्दी महीनों के अनुसार ये आषाढ़ और श्रावण में आता है। सभी इस मौसम का आनन्द उठाते है क्योंकि ताजी हवा और बारिश के पानी वजह से इस मौसम में पर्यावरण बिल्कुल साफ, सुंदर और शीतल हो जाता है। बारिश के पानी से पेड़, पौधे और घास बहुत हरे-भरे, सुंदर और आकर्षक दिखाई देते है साथ ही लंबे गर्मी के मौसम के बाद उनमें नयी पत्तियाँ भी आती है। पूरा वातावरण हरा-भरा हो जाता है जो आँखों को सुकुन पहुँचाता है। इसी मौसम में मेरे ढ़ेर सारे प्यारे त्यौहार आते है जैसे रक्षा बंधन, 15 अगस्त, तीज आदि। इस मौसम में हम ढ़ेर सारे ताजे फलों और खासकर रसीले आमों का स्वाद लेते है। मैं इस मौसम का आनन्द खुल कर लेता हूँ क्योंकि इसी मौसम में मेरी माँ बारिश के दौरान इडली, चाय, पकौड़े आदि बनाती है।

वर्षा ऋतु पर निबंध 3 (200 शब्द)

मुझे लगता है कि जिस तरह से मुझे वर्षा ऋतु बहुत पसंद है उसी तरह दूसरों को भी यह मौसम खूब भाता होगा। यह मुझे काफी खुशी और राहत देता है। आखिरकार यह लंबी गर्मी के बाद जो आता है। हमारे किसान भाई इस मौसम के लिये फसलों की तंदुरुस्ती के लिये भगवान इन्द्र से प्रार्थना करते है। भारत में किसानों के लिये इन्द्र देव की बहुत महत्ता है, क्योंकि इन्द्र देव को वर्षा ऋतु का स्वामी माना जाता है। वर्षा ऋतु इस धरती पर पेड़, पौधे, इंसान और जानवरों के लिये नया जीवन लेकर आती है। सभी जीव-जन्तु बारिश के पानी में भीग कर इस मौसम का आनन्द उठाते है।

जब बारिश आती है तो मैं और मेरे दोस्त छत पर जाकर बारिश के पानी में खूब नाचते-गाते है और ढ़ेर सारी मस्ती करते है। कई बार हम बारिश के दौरान स्कूल या स्कूल बस में होते है और हमारे साथ अध्यापक भी होते है तब भी हमलोग खूब मस्ती करते है। हमारे शिक्षक हमें वर्षा ऋतु पर कविता और कहानियाँ सुनाते है जिसका हम सभी खूब लुफ्त उठाते है। जब हम घर लौटते तो हम फिर से बाहर बारिश के पानी में खेलने जाते है। पूरा पर्यावरण हरा-भरा लगता है और ये बेहद साफ और सुंदर दिखाई देता है। इस धरती पर मौजूद हर जीव जन्तु एक नये जीवन का अनुभव करता है।

Make Me Brainliest

Similar questions