Hindi, asked by anshit7494, 1 year ago

Guru sakshat ishwar ka avtar. Essay

Answers

Answered by halamadrid
0

■■गुरु साक्षात ईश्वर का अवतार■■

हर किसी के जीवन में गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है। हमारे भारतीय संस्कृति में गुरू को भगवान का दर्जा दिया जाता है।

जिस तरह, भगवान ने इंसानों का निर्माण किया, ठीक उसी तरह एक गुरु अपने शिष्यों को अच्छा इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाता है।

जिस तरह हम मुसीबतों के समय भगवान की प्रार्थना करते है, उसी तरह जब हम अपने गुरु की आराधना करते है, तब गुरु हमें हमारी समस्याओं का मार्ग दिखाता है।

गुरु हमें भगवान की तरह संकटों से बचाता है। गुरु के मार्गदर्शन से हम अपने जिंदगी में सफलता पा सकते है। उनकी सिखाई अच्छी बातों पर अमल करके हम अपने जीवन में आगे बढ़ सकते है।

गुरु हमेशा अपने शिष्य का भला चाहते है। वे चाहते है कि उनका शिष्य उसके जिंदगी में हर कामयाबी हासिल करें।

इसलिए, कहा जाता है कि गुरु साक्षात ईश्वर का अवतार हैं।

Similar questions