हिडिंबा मंदिर के बारे में लिखें
Answers
हिडिंबा मंदिर के बारे में:
हिडिंबा मंदिर हिमाचल प्रदेश के मनाली जिले में स्थित है | माता हिडिंबा मंदिर पर्यटन नगरी मनाली की शान है। ·इस मंदिर का निर्माण 1553 ईस्वी में महाराज बहादुर सिंह ने कराया था। हिडिंबा देवी मनाली की अधिष्ठात्री देवी हैं। हिडिंबा मंदिर बहुत प्रसिद्ध मंदिर है | हिडिंबा मंदिर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग देखने आते है | भक्तगण दूर-सुदूर से माता के दर्शन करने आते है |
हिडिंबा मंदिर एक गुफा के चारों ओर निर्मित है। प्रमुख देवी की छवि वास्तव में धरती से उभरती हुई एक शिला है। मंदिर में आज भी भुर जानवरों के सींग लगे हुए है | मंदिर की छते लकड़ी से बनाई गई है | कहा जाता है , मंदिर में सच्चे दिल से की गई प्रार्थना मांगी जाए तो , वह सभी कष्टों एवं दुखों को दूर करती है | यह देखने में बहुत अलग है | यह एक प्राचीन मंदिर है |