Hindi, asked by ratanabhuriya264, 3 months ago

हिमालय के गिरी पद पर स्थित विशाल मैदान का नाम लिखिए एवं उसकी तीन विशेषता लिखें hindi anser





Answers

Answered by vjeet5645
22

Answer:

हिमालय भारत में स्थित एक प्राचीन पर्वत श्रृंखला है | हिमालय को पर्वतराज भी कहते हैं जिसका अर्थ है पर्वतों का राजा |। कालिदास तो हिमालय को पृथ्वी का मानदंड मानते हैं। हिमालय की पर्वतश्रंखलाएँ शिवालिक कहलाती हैं। सदियों से हिमालय की कन्दराओं (गुफाओं) में ऋषि-मुनियों का वास रहा है और वे यहाँ समाधिस्थ होकर तपस्या करते हैं । हिमालय आध्यात्म चेतना का ध्रुव केंद्र है। उत्तराखंड को श्रेय जाता है इस "हिमालयानाम् नगाधिराजः पर्वतः" का हृदय कहाने का। ईश्वर अपने सारे ऐश्वर्य- खूबसूरती के साथ वहाँ विद्यमान है। 'हिमालय अनेक रत्नों का जन्मदाता है ( अनन्तरत्न प्रभवस्य यस्य), उसकी पर्वत-श्रंखलाओं में जीवन औषधियाँ उत्पन्न होती हैं ( भवन्ति यत्रौषधयो रजन्याय तैल पुरत सुरत प्रदीपः), वह पृथ्वी में रहकर भी स्वर्ग है।( भूमिर्दिवभि वारूढं)। हिमालय एक पर्वत तन्त्र है जो भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया और तिब्बत से अलग करता है। यह पर्वत तन्त्र मुख्य रूप से तीन समानांतर श्रेणियां- महान हिमालय, मध्य हिमालय और शिवालिक से मिलकर बना है जो पश्चिम से पूर्व की ओर एक चाप की आकृति में लगभग 2400 कि॰मी॰ की लम्बाई में फैली हैं।[2] इस चाप का उभार दक्षिण की ओर अर्थात उत्तरी भारत के मैदान की ओर है और केन्द्र तिब्बत के पठार की ओर है। इन तीन मुख्य श्रेणियों के आलावा चौथी और सबसे उत्तरी श्रेणी को परा हिमालय या ट्रांस हिमालय कहा जाता है जिसमें कराकोरम तथा कैलाश श्रेणियाँ शामिल है। हिमालय पर्वत 7 देशों की सीमाओं में फैला हैं। ये देश हैं- पाकिस्तान,अफगानिस्तान , भारत, नेपाल, भूटान, चीन और म्यांमार।

Answered by bhatiamona
0

हिमालय के गिरीपद पर स्थित विशाल मैदान का नाम लिखिए एवं उसकी तीन विशेषता लिखें।

हिमालय के गिरी पद में स्थित विशाल मैदान को उत्तर भारत का विशाल मैदान कहा जाता है। उत्तर भारत का विशाल मैदान बेहद उपजाऊ मैदान है, जो गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, सिंधु जैसी नदियों वाला मैदान है। उत्तर भारत के मैदान की तीन विशेषताएं इस प्रकार हैं।

उत्तर भारत का विशाल मैदान जलोढ़ मिट्टी से बना हुआ मैदान है। यह मिट्टी बेहद उपजाऊ मिट्टी है। यह मिट्टी हिमालय से निकलने वाली नदियों से निरंतर उत्तर भारत के मैदान में आती रहती है और उसको उपजाऊ बनाती रहती है।

उत्तर भारत का विशाल मैदान चार क्षेत्रों में बटा हुआ है, तराई, भावर, बांगर और खादर। इन सभी क्षेत्रों की अलग-अलग विशेषताएं हैं।

उत्तर भारत के विशाल मैदान में हिमालय से आने वाली नदियां अपने साथ अनेक तरह की उपजाऊ मिट्टी और खनिज लेकर आती हैं। इन मैदानों में उनके मार्ग में कोमल ढलान होता है और नदियों का वेग कम हो जाता है, जिसके कारण उत्तर भारत के मैदान और अधिक उपजाऊ बनते हैं।

#SPJ3

——————————————————————————————————————

कुछ और जानें :

https://brainly.in/question/21483987

भारत का सबसे प्राचीन भू भाग कौन सा है ?

https://brainly.in/question/43796545

भारत को कुल कितने भौतिक भागों में विभाजित किया जाता है​?

Similar questions