Geography, asked by venus2140, 9 months ago

हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में बताए

Answers

Answered by shishir303
10

हिमालय के तीन प्रमुख युवाओं के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में इस प्रकार हैं...

  1. हिमाद्रि या आंतरिक हिमालय
  2. हिमाचल या निम्न हिमालय
  3. शिवालिक या बाहरी हिमालय

 

व्याख्या ⦂

✎... हिमालय पर्वत भारत की उत्तरी सीमा का निर्धारण करता है। हिमालय पर्वत श्रंखला सिंधु नदी से लेकर ब्रह्मपुत्र नदी तक फैली हुई है। इसकी लंबाई लगभग 2400 किलोमीटर है और चौड़ाई जम्मू-कश्मीर में 400 किलोमीटर और अरुणाचल प्रदेश में 150 किलोमीटर है।

हिमालय पर्वत श्रंखला एक नवीन पर्वत श्रंखला है। जो भारत के उत्तर में अर्धवृत्त आकार रूप में स्थित है।

हिमालय का विभाजन दो आधार पर किया जाता है...

उत्तर-दक्षिण विभाजन

और

पश्चिम-पूर्व विभाजन

उत्तर से दक्षिण का विभाजन निम्न भागों में किया गया है...

  1. हिमाद्रि या आंतरिक हिमालय
  2. हिमाचल या निम्न हिमालय
  3. शिवालिक या बाहरी हिमालय

पश्चिम से पूर्व का विभाजन निम्न भागों में किया गया है...

  1. पंजाब हिमालय
  2. कुमायूं हिमालय
  3. नेपाल हिमालय
  4. असम हिमालय

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Answered by jainchootu57
4

Answer:

guvighchr

  • b vfjdjt hvyjyfivrfyxyyrfufunfcivrhfxyfyhthyxy
Similar questions