Hindi, asked by amazing356955, 4 months ago


प्रश्न 2. माँग की कीमत लोच को प्रभावित करने
वाले तत्वों की व्याख्या कीजिए (कोई छः)।
(छ.ग. 2019 सेट A,B,C)
उत्तर- माँग की कीमत लोच को प्रभावित करने वार

मुख्य कारक निम्नलिखित हैं -

1. वस्तु की प्रकृति - अनिवार्य वस्तुओं की माँग आर बेलोचदार होती है, क्योंकि इन वस्तुओं की माँग पर कीमत का कोई प्रभाव नहीं होता है। आरामदायक वस्तुओं की माँगलोचदार होती है, क्योंकि इनकी कीमत में कमी होने पर मांग बढ़ जाती है और कीमत में वृद्धि होने पर माँग कम हो जाती है। विलासिता वस्तुओं की माँग अधिक लोचदार होती है, क्योंकि इनकी कीमत में थोड़ी-सी कमी के कारण माँग काफी बढ़ जाती है और कीमत में थोड़ी-सी वृद्धि के कारण माँग काफी कम हो जाती है।

2. स्थानापन्न वस्तुओं की उपलब्धि - जिन वस्तुओं के स्थानापन्न वस्तुएँ उपलब्ध है, तो उनकी माँग अधिक लोचदार होती है, क्योंकि इन वस्तुओं की कीमतें बढ़ने पर अन्य स्थानापन्न वस्तुओं का उपयोग बढ़ जाता है। इसके विपरीत जिन वस्तुओं के स्थानापन्न नहीं होते, उनकी माँग अपेक्षाकृत बेलोचदार होती है, क्योंकि अन्य स्थानापन्न वस्तुएँ उपलब्ध न होने के कारण कीमतें बढ़ने पर भी उसी वस्तु का उपभोग किया जायेगा।

3. विभिन्न उपयोगों वाली वस्तुएँ - जिन वस्तुओं के विभिन्न उपयोग होते हैं, उनकी माँग अधिक लोचदार होती है। इसके विपरीत, यदि वस्तु के विभिन्न उपयोग कम होते है, तो उसकी माँग अपेक्षाकृत बेलोचदार होगी।

4. वस्तु के उपभोग को स्थगित करने की सम्भावना- जिन वस्तुओं के उपभोग को उनकी कीमत में वृद्धि के कारण भविष्य के लिए स्थगित किया जा सकता है, उनकी माँग लोचदार होती है। इसके विपरीत, जिन वस्तुओं के उपभोग को भविष्य के लिए स्थगित नहीं किया जा सकता, उनकी मांग बेलोचदार होती है।

5. किसी वस्तु पर खर्च की जाने वाली आय का अनुपात - एक उपभोक्ता जिन वस्तुओं पर अपनी आय बहुत थोड़ा -सा भाग खर्च करता है, तो उनकी माँग बेलोचदार होती है। इसके विपरीत, एक उपभोक्ता जिन वस्तुओं पर अपनी आय से अधिक खर्च करता है, तो इनकी माँग लोचदार होती है।

6. उपभोक्ता की आर्थिक स्थिति - प्रायः धनी वर्ग के व्यक्तियों के लिए माँग बेलोचदार होती है, क्योंकि कीमत में थोड़ी-सी वृद्धि का उन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके विपरीत, निर्धन वर्ग के व्यक्तियों के लिए माँग अधिक लोचदार होती है, क्योंकि वस्तु की कीमत में होने वाली कमी या वृद्धि का उनकी मांग पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है।​

Answers

Answered by marsdeshmukh04
0

Answer:

abc

Explanation:

Similar questions