Political Science, asked by seemarathore28, 7 months ago

हित समुह और राजनीतिक दल में कोई छ: अंतर बताओ​

Answers

Answered by monasavi41198
9

Answer:

राजनीतिक दल नागरिकों का एक ऐसा समूह है जो समान सिद्धांतों पर विश्वास करते हुए चुनाव के माध्यम से सत्ता प्राप्त करने का प्रयास करते हैं, जबकि दबाव समूह साझे हितों से संचालित लोगों का संगठन है जो अपने साधनों की प्राप्ति के लिये राजनीति को प्रभावित करते हैं। राजनीतिक दल और दबाव समूह मैं अंतर को निम्नलिखित रूपों में देखा जा सकता है-

राजनीतिक दल औपचारिक संगठन होते हैं जबकि दबाव समूह औपचारिक तथा अनौपचारिक दोनों प्रकार के संगठन हो सकते हैं।

राजनीतिक दल चुनाव के माध्यम से सत्ता प्राप्त कर अपने सिद्धांतों का क्रियान्वयन करने का प्रयास करते हैं जबकि दबाव समूह प्रत्यक्षतः सरकार में शामिल होने के लिये चुनाव नहीं लड़ते।

एक व्यक्ति एक ही राजनीतिक दल का सदस्य हो सकता है जबकि एक व्यक्ति एक समय में अनेक दबाव समूहों का सदस्य हो सकता है।

राजनीतिक दलों में विचारधारा का महत्त्व अत्यधिक होता है। किसी राजनीतिक दल में शामिल होने वाले सभी व्यक्ति एक विचारधारा पर सहमत होते हैं जबकि दबाव समूह में विचारधारा का महत्त्व अपेक्षाकृत कम होता है।

राजनीतिक दल सामान्यतः लोकतांत्रिक देशों की विशेषता है किंतु दबाव समूह सभी प्रकार की शासन प्रणाली में पाए जाते हैं।

Answered by nileshgujju
4

Answer: mark as brainliest and follow me plz

Explanation: दबाव समूह :  

दबाव समूह वह संगठित तथा असंगठित समूह होते हैं जो सरकार की नीतियों को प्रभावित करते हैं ।

दबाव समूह अपने हितों को बढ़ावा देते हैं। उनकी कुछ उद्देश्य होते हैं तथा वे सरकार पर दबाव डालकर अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के प्रयास करते हैं।  

साधारणतया इन समूहों के सदस्य वे लोग होते हैं जिनके कुछ सामान्य हित होते हैं।

ये प्रत्यक्ष रुप से कभी भी चुनाव नहीं लड़ते बल्कि ये अपने प्रभाव से सत्ता को नियंत्रण में रखते हैं । ये सीधे रूप से राजनीतिक सत्ता पर नियंत्रण नहीं रखते हैं।

उदाहरण : लेबर यूनियन, छात्र संघ, व्यापारी संघ, किसान संगठन आदि।

राजनीतिक दल :  

राजनीतिक दल एक संगठित संस्था है।

एक राजनीतिक दल के सदस्यों की विचारधारा तथा उद्देश्य एक जैसे ही होते हैं।

राजनीति दल प्रत्यक्ष रूप से चुनाव लड़कर सत्ता को अपने हाथों में लेने का प्रयास करते हैं।

उदाहरण : कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी आदि।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।

Similar questions