Hindi, asked by vanshojha57, 9 hours ago

हिंदी में कंप्यूटर आज की आवश्यकता पर 100 शब्दों का निबंध लिखिए​

Answers

Answered by KingHayato
1

Answer:

mark me as brainliest

Explanation:

आज का युग विज्ञान का युग है । कंप्यूटर मनुष्य की इन्हीं अद्‌भुत खोजों में से एक है जिसने मानव जीवन को लगभग सभी क्षेत्रों में प्रभावित किया है । आज के युग को यदि हम कंप्यूटर का युग कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी । शिक्षा मनोरंजन, चिकित्सा, यातायात, संचार आदि सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर ने अपनी उपयोगिता सिद्‌ध की है ।

Answered by SoniRamit
1

Answer:

Explanation:आज प्रत्येक की जुबान पर कंप्यूटर का नाम है। टीवी पर कंप्यूटर का प्रचार खूब हो रहा है। रेडियो, समाचार पत्र और सिनेमा घरों में कंप्यूटर पर एक चर्चा, विज्ञापन, प्रचार और बुद्धिजीवी के लिए चिंतन का विषय बन गया है। मनुष्य की व्यस्तता, विज्ञान की प्रगति के कारण चारों ओर जो ज्ञान का विस्फोट हो रहा है तथा विश्व के तीन शक्तिशाली देश जिसे द्रुतगति से सृष्टि को अपनी मुट्ठी में बंद करने के लिए लालायित हैं,उस दृष्टि से प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने, समृद्ध होने और अपने देश की अखंडता और प्रभुसत्ता की सुरक्षा के लिए कंप्यूटर का प्रयोग आवश्यक ही नहीं अनिवार्य बन गया है। (कंप्यूटर आज की जरूरत पर निबंध :Hindi Essay on computer)

कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर अनेक ऐसे मस्तिकों का एक रूपात्मक तथा समन्वयात्मक योग और गुणात्मक घनत्व है। जो तीव्र गति से न्यूनतम समय में ही सही गणना कर सकता है, या यूँ कहिए कि त्रुटिहीन गणना कर सकता है। इस कंप्यूटर मशीन के 5 मुख्य भाग होते हैं:—

1) मेमोरी

2) कंट्रोल या नियंत्रण कक्ष

3) अंकगणित का अंग

4)इनपुट यंत्र या आंतरिक यंत्र भाग

5)आउटपुट यंत्र

सूचनाएँ एकत्र करने के लिए कंप्यूटर में अलग भाषा और संकेत भरे जाते हैं। हिंदी या अंग्रेजी अथवा अन्य किसी भी भाषा की वर्णमाला या अक्षर नहीं होते। अतः सभी सूचनाओं को पहले कंप्यूटर भाषा में परिवर्तित किया जाता है जो तकनीकी दृष्टि से ऑफ, ऑन, शून्य तथा एक है जिनको द्विचर संख्या कहते हैं। इन बिट्स के द्वारा ही भाषा को अंको में बदलते हैं। कंप्यूटर प्रणाली में 6 बिट्स को 64 विधियों में प्रयुक्त कर सकते हैं।

कंप्यूटर का उपयोग

अब कंप्यूटर का प्रयोग हर बड़े व्यवसाय, तकनीकी संस्थान, बड़े बड़े प्रतिष्ठानों की गणितीय गणना, समूह रूप में बड़े-बड़े उत्पादनों का लेखा-जोखा, भावी उत्पादन का अनुमान, बड़ी-बड़ी मशीनों की परीक्षा और भविष्य गणना, परीक्षाफलों को विशाल गणना, वर्गीकरण, जोड़ घटाव , गुणा भाग ,अंतरिक्ष यात्रा, मौसम संबंधी जानकारी, भविष्यवाणियाँ, व्यवसाय , चिकित्सा और अखबारी दुनिया में आज कंप्यूटर प्रणाली ही सर्वाधिक उपयोगी और त्रुटिहीन जानकारी देती है।

Similar questions