Hindi, asked by TanyaMas21, 5 months ago

हम भारतीय हैं। भारतवर्ष हमारा प्यारा देश है। हमारा देश संसार का सबसे सुंदर देश है। यह विश्व
का सबसे बड़ा गणतंत्र है। भौगोलिक दृष्टि से यह दुनिया का सातवाँ और जनसंख्या की दृष्टि से
दूसरा बड़ा देश है। दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र भरत के नाम पर इसका नाम भारत पड़ा।
हमारे देश के उत्तर में हिमालय पर्वत स्थित है, तो दक्षिण में सागर लहराता है। गंगा, यमुना,
कृष्णा, कावेरी आदि नदियाँ भारत की धरती को सींचती हैं और इसे धन-धान्य से परिपूर्ण बनाती
हैं। हमारी इस पवित्र भूमि पर अनेक ऋषि-मुनियों ने तपस्या की है। महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध, ,
सम्राट अशोक आदि ने इसी देश में करुणा और अहिंसा का प्रचार-प्रसार किया।
हमारे प्यारे भारतवर्ष में अनेक ऋतुएँ अपने-अपने क्रम से आकर प्रकृति को अपूर्व सौंदर्य प्रदान
करती हैं। इतना सुंदर प्राकृतिक समन्वय भारत में ही देखने को मिलता है। कहीं बर्फ से ढके पहाड़
हैं, तो कहीं लू से तपते रेगिस्तान । कहीं हरे-भरे मैदान हैं, तो कहीं लहराता नीला जल। यहाँ की
जलवायु में भी विविधता है, तभी तो यहाँ के रहनेवालों की शारीरिक बनावट सभी प्रकार की जलवायु
के अनुकूल है। यहाँ अनेक धर्मों व संप्रदायों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं।
(हमारे देश ने विज्ञान के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रगति की है। अनेक वैज्ञानिकों ने पृथ्वी, अग्नि,
नाग, त्रिशूल आदि मिसाइलों के सफल परीक्षण करके यह सिद्ध कर दिया है कि विज्ञान के क्षेत्र में
भी हम काफ़ी आगे हैं।
प्राचीनकाल से लेकर आज तक हमारे देश को अनेक बाहरी व भीतरी विपत्तियों का सामना
करना पड़ा है, लेकिन इतिहास इस बात का गवाह है कि भारतवासियों ने सभी प्रतिकूल परिस्थितियों
में एक साथ मिलकर उनका सामना किया और भारत की स्थिति को मजबूत बनाया है।
हमें पूरा विश्वास है कि सभी भारतवासी बुराइयों से लड़कर हमारे देश का गौरव बनाए रखेंगे।​

Answers

Answered by alkakanak77
0

Answer:

what is your question plz ask clearly

Similar questions