Hindi, asked by saurabhjoshi5565, 19 hours ago

हम फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर गए (संयुक्त वाक्य में बदलिए)​

Answers

Answered by anushkasharma4
4

Answer:

गौरैया ने तिनका-तिनका जोड़ा और अपना घर बनाया। हम फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर गए। जो झूठ बोलता है उस पर कोई विश्वास नहीं करता।

Answered by Anonymous
62

Question :-

  • हम फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर गए (संयुक्त वाक्य में बदलिए).

Answer :-

  • {\underline {\boxed{\boxed{\bf{\red{हमें \: फिल्म \: देखनी \: थी \: इसलिए \: सिनेमा \: घर \: गए}}}}}}

Solution :-

  • हम फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर गए इस वाक्य का संयुक्त वाक्य हमें फिल्म देखनी थी इसलिए सिनेमा घर गए है.

Additional information :-

सरल वाक्य - जिन वाक्यों में एक उद्देश्य तथा एक विधेय होता है, उन्हें सरल वाक्य कहते हैं।

  • वर्षा हो रही है।
  • मोहन पतंग उड़ा रहा है।
  • बच्चे मैदान में खेल रहे हैं।
  • रविवार को भी हम पढ़ेंगे।
  • वह फलों के लिए बाज़ार गया।
  • राम खाना खाकर सो गया।

संयुक्त वाक्य - जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य किसी समुच्चयबोधक अव्यय से जुड़े होते हैं, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते हैं।

  • माँ बाज़ार गई और सब्जियाँ लेकर आयी।
  • आप खाना खाएँ और आराम करें।
  • आप चाय पिएँगे या कॉफ़ी?
  • राम बीमार है इसलिए स्कूल नहीं आया।
  • विद्यार्थी परिश्रमी होता है तो अवश्य सफल होता है।
  • सोमवार को हड़ताल है, अतः बाज़ार बंद रहेगा।

मिश्र वाक्य - जिस वाक्य में एक मुख्य उपवाक्य हो और अन्य उपवाक्य उस पर आश्रित हों, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं। मिश्र वाक्य के उपवाक्य ‘कि, जैसा-तैसा, जो, वह, जब-तब, क्योंकि’ आदि व्यधिकरण योजकों से जुड़े रहते हैं।

  • जैसे ही शाम हुई, बिजली चली गई।
  • जब नई कक्षा में दाखिला होगा तब हम पढ़ेंगे।
  • जब राम आया तो श्याम चला गया।
  • उस लड़के को बुलाओ जिसने काले जूते पहने है।
  • जब आँधी आई तो धूल उड़ने लगी।
Similar questions