Hindi, asked by monikaaggarwal885, 4 months ago

हम कैसे पहचानेंगे कि अकर्मक क्रिया कौन सी है और सकर्मक क्रिया कौन सी है​

Answers

Answered by aditiapurva167
3

Answer:

(सकर्मक क्रिया)

परिभाषा – वाक्य में ऐसी क्रिया जिन्हें अर्थ को स्पष्ट करने के लिए कर्म की आवश्यकता होती है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं|

सकर्मक क्रिया के भेद ( Sakarmak Kriya ke bhed )

1. एककर्मक क्रिया

2. द्विकर्मक क्रिया

1) एक कर्मक क्रिया – जिस क्रिया का एक कर्म होता है उ से एककर्मक क्रिया कहते है।

2) द्विकर्मक क्रिया – जिस क्रिया के दो कर्म होते है उसे द्विकर्मक क्रिया कहते है।

वाक्य में क्रिया शब्द से पहले क्या “ किसे ” किसको ”प्रश्न करने पर यदि कोई उत्तर मिलता है तो वह सकर्मक क्रिया होगी

– यदि प्रश्न करने पर एक उत्तर अर्थात एक कर्म मिले तो क्रिया एक कर्मक होती है

– यदि प्रश्न करने पर उत्तरअर्थात दो कर्म मिले तो क्रिया द्विकर्मक होगी|

जैसे (Examples of sakarmak kriya) –

1. दर्जी कपड़े सिल रहा है|

प्रश्न= क्या सिल रहा है?

उत्तर= कपड़े

(अकर्मक क्रिया)

परिभाषा -वाक्य में ऐसी क्रिया जिसे अर्थ को स्पष्ट करने के लिए कर्म की आवश्यकता नही पड़ती, उसे अकर्मक क्रिया कहते है।

वाक्य में क्रिया शब्द से पहले क्या “किससे” तथा “किसको” प्रश्न करने पर यदि उत्तर नहीं मिलता है तो वह अकर्मक क्रिया होगी|

– लेकिन यदि क्रियापद क्या का प्रश्न करने पर “कर्ता ” आए तो क्रिया अकर्मक ही होती है|

जैसे – 1. राहुल रोता है|

प्रश्न – “ क्या ”रोता है?

उत्तर – राहुल (कर्ता)

Explanation:

please mark me as BRAINLIEST

:) Hope it helps you....!!!

Similar questions
Math, 4 months ago