Hindi, asked by Anonymous, 3 months ago

हमारे बदलते गाँव पर 100 सब्दो में निबंध हिंदी में लिखे

please try to send me in 5 minutes​​

Answers

Answered by ankitroy27
1

Answer:

हमारा देश भारत गांवों का देश है। यहां की अधिकांश जनसंख्या गांवों में ही निवास करती है। भारत की अर्थव्यवस्था के विकास में कुटीर उद्योग, पशुधन, वन, मौसमी फल एवं सब्जियां इत्यादि इन सब के योगदान की अनदेखी नहीं की जा सकती। वर्तमान में गांव देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हमारे देश की आत्मा गांव ही है। इन गांवों में ही मेहनतकश किसान व मजदूर निवास करते हैं जो कि देशवासियों के अन्नदाता हैं। किसानों के परिश्रम से जहां हमें खाद्य सामग्री मिलती है। वहीं वे भारतीय अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देश की खुशहाली किसानों के परिश्रम और त्याग पर निर्भर करती है। वैसे भी देश का यदि वास्तविक रूप देखना है तो गांवों में ही इसे देखा जा सकता है। इन सबके अलावा गांव हमारे सभ्यता के प्रतीक हैं। स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व यदि गांवों की ओर ध्यान दिया जाता तो गांवों की स्थिति आज कुछ और ही होती।

Explanation:

गांवों में मेहनतकश किसान सूरज निकलते ही अपने खेतों की ओर निकल पड़ता है। मौसम के हिसाब से बोयी गयी फसल की नराई-गुड़ाई कर फिर दोपहर में घर लौटता है। दोपहर का भोजन कर फिर वह खेतों की ओर निकल पड़ता है। सूरज डूबते समय ही वह अपने घर की ओर रुख करता है। घर लौटने पर अन्य कार्य निपटाने के बाद वह गांव में बनी चौपाल पर वर्तमान राजनीति या अन्य मुद्दों पर वहां उपस्थित अन्य किसानों से वार्ता करता है। लगभग यही दिनचर्या ग्रामीण महिलाओं की भी है।

महात्मा गांधी कृत्रिमता की अपेक्षा मौलिकता के समर्थक थे। इसीलिए उनका कहना था कि भारत की आत्मा गांव में बसी हुई है। इसलिए गांधी जी ने गांवों की दशा सुधारने के लिए ग्रामीण योजनाओं को कार्यान्वित करने पर विशेष बल दिया था।

Answered by misscindrella64
1

Answer:

hey mate ur answer

hope so it will help to u

Attachments:
Similar questions