Hindi, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

‘हमारे जीवन में डाकिए की भूमिका’ क्या है? इस विषय पर दस वाक्य लिखिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
1420
हमारे जीवन में डाकिए की निम्नलिखित भूमिका है :

१.डाकिया डाक विभाग के साथ-साथ हमारे जीवन का भी है आवश्यक अंग बन चुका है।

२. डाकिया हमारे जीवन में सुख दुख के पलों को लाने का साधन बनता है।

३. डाकिया हमें दूसरे स्थानों पर रहने वाले हमारे रिश्तेदारों व मित्रों से जोड़ने का भी काम करता है।

४. डाकिया हमें स्वार्थ से ऊपर उठकर एकता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

५. डाकिया की दिनचर्या हमे समय पर काम करना भी सिखाती है।

६. वह हमें अपने दुखों को भूलाकर दूसरों को खुश करने और प्यार बांटने का संदेश देता है।

७. डाकिया द्वारा लाए गए अच्छे-बुरे संदेश हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं।

८. डाकिया द्वारा किए जाने वाला कठिन परिश्रम हमारे लिए प्रेरणादायक है।

९. डाकिया व्यक्तिगत स्तर से ऊपर उठकर हमें सद्भाव के साथ सूचनाएं और संदेश प्रदान करता है।

१०. आज भी गांव में डाकिया को देवदूत के रूप में जाना जाता है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।
Answered by kbeniwal776
85

Answer:

हमारे जीवन में डाकिया अहम् भूमिका निभाता है क्योंकि यह देशीय व अंतर-देशीय पत्र व संदेश एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य तक पहुँचाता है। आज धन कमाने की लालसा व एकांकी परिवारों के प्रचलन से संयुक्त परिवार टूटते जा रहै हैं। जिससे सगे-संबंधी भी दूर-दूर निवास करने लगे हैं। ऐसे में उनके विचार, भावनाएँ व जरूरी बातें पत्राचार द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचाई जाती हैं। डाकिया ही है जो जब आता है तो किसी के लिए खुशियाँ, किसी के लिए प्रेम संदेश, किसी की आर्थिक मजबूरियों से या दुख से भरे आदि पत्र लाता है। जो किसी के चेहरे की मुस्कुराहट बन जाते हैं व किसी को शोक में डुबो देते हैं। डाकिया मनीआर्डर लाने का भी कार्य करता है। इस प्रकार हमारे जीवन में डाकिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Similar questions