Social Sciences, asked by aaparchnagupta, 3 months ago

हमारे देश में कुल कितनी परती भूमि है?​

Answers

Answered by KhataranakhKhiladi2
1

Answer:

भारत में कुल लगभग 32 करोड़ 90 लाख हेक्टेयर भूमि है और एक अनुमान के अनुसार इसका करीब एक तिहाई हिस्सा बंजर भूमि है। यदि वन भूमि के रूप में अधिसूचित 3 करोड़ हेक्टेयर जमीन को छोड़ भी दें तो 10 करोड़ हेक्टेयर भूमि गैर वन बंजर भूमि है।

Explanation:

भारत में भूमि, जल, सौर ऊर्जा व पर्यावरण सम्बन्धी संसाधनों अथवा मानव संसाधनों का कोई अभाव नहीं है। सच तो यह है कि प्रकृति के इन वरदानों की कृपा से ही हम अपनी इतनी अधिक जनसंख्या का बोझ उठा पा रहे हैं। हमारी समस्या संसाधनों की उपलब्धता की नहीं, बल्कि मानवीय सूझबूझ तथा ऊर्जा के माध्यम से उन्हें अनुशासित ढंग से संगठित और व्यवस्थित करने की है। अभी तक हम इस प्रयास में विफल रहे हैं या संभवतः हमने इस दिशा में गम्भीरता से कोशिश ही नहीं की है।  अब समय आ गया है कि हम इस समस्या पर गम्भीरता से ध्यान दें। भारत में कुल लगभग 32 करोड़ 90 लाख हेक्टेयर भूमि है और एक अनुमान के अनुसार इसका करीब एक तिहाई हिस्सा बंजर भूमि है। यदि वन भूमि के रूप में अधिसूचित 3 करोड़ हेक्टेयर जमीन को छोड़ भी दें तो 10 करोड़ हेक्टेयर भूमि गैर वन बंजर भूमि है। इस समस्या की विकरालता को समझने के लिये उन रोचक तथ्यों के बारे में जानना आवश्यक है जिनके कारण देश के प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिये तत्काल उपाय करना जरूरी हो गया है।

Similar questions