Hindi, asked by padmakshisingh, 1 year ago

hamara pyara bharat varsh hindi anuched

Answers

Answered by duragpalsingh
11
हमारे देश का नाम भारत है जिसे हिंदुस्तान या इंडिया भी कहा जाता है । यह विश्व के एशिया महाद्वीप मे स्थित है। लगभग 200 साल के ब्रिटिश राज के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। भारत की राजधानी नई दिल्ली है । हमारे देश मे कुल 29 राज्य एवं 7 केंद्र शासित प्रदेश हैं। भारत एक लोकतान्त्रिक देश है । भारत की जनसंख्या लगभग 121 करोड़ है। हमारे देश का क्षेत्रफल लगभग 32 लाख, 87 हजार वर्ग किलोमीटर है। हमारे देश के वर्तमान राष्ट्रपति का नाम श्री प्रणव मुखर्जी एवं प्रधानमंत्री का नाम श्री नरेंद्र मोदी है। स्वतन्त्रता दिवस , गणतन्त्र दिवस और महात्मा गांधी जयंती , भारत के राष्ट्रीय त्योहार है। हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज़ तिरंगा , राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम , राष्ट्रगान जन गण मन , राष्ट्रीय खेल हाकी , राष्ट्रीय पशु बाघ , राष्ट्रीय पक्षी मोर है। भोगोलिक दृष्टि से देखे तो भारत एक प्रायद्वीप है जो तीन ओर से जल से घिरा हुआ है। चीन , पाकिस्तान , बांग्लादेश , भूटान , नेपाल , श्रीलंका , म्यांमार आदि भारत के पड़ोसी देश हैं। हमारे देश एक कृषि प्रधान देश है । गेहूं , चावल , दालें, गन्ना आदि भारत की प्रमुख फसले है। हमारा देश मे कई प्रकृतिक खनिज पाये जाते है जैसे कोयला , लोह अयस्क , तांबा , आदि। हमारे देश मे कई भाषाएँ एवं बोलियाँ है । इस प्रकार हमारा देश अनेकता मे एकता का एक प्रतीक है। 
Answered by dmellorohan
2

Answer:

भारत सिर्फ एक शब्द नहीं है यह हर भारतीय के दिल की आवाज है। भारत एक देश है जहाँ पर हम सभी इसकी छत्रछाया में रहते हैं। राष्ट्र ही मनुष्य की सबसे बड़ी संपत्ति होती है। भारत को हर भारतीय अपनी माँ मानता है। जिस भूमि के अन्न-जल से मनुष्य का शरीर बनता है, विकसित होता है, राष्ट्र के लिए उसका अनायास प्रेम और राष्ट्र के प्रति श्रद्धा और लगाव उत्पन्न हो जाता है।देश का नाम भारत या भारत वर्ष है। हमारे देश भारत का नाम सूर्यवंशी राजा भरत के नाम पर पड़ा था। प्राचीनकाल में भारत का नाम आर्यावर्त और जगतगुरु था। कुछ विद्वानों का मानना है कि दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र भरत के नाम पर ही देश का नाम भारत पड़ा था। भारत को हिंदुस्तान भी कहा जाता है। अंग्रेजी में भारत को इंडिया कहा जाता है।हमारा भारत बहुत प्राचीन देश है। हमारे भारत का इतिहास स्वर्णिम रहा है। ऐसा भी एक समय था जब इसे सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था। भारत देश धन और सौंदर्य से वषिभुत हुआ करता था। भारत ने ही ज्ञान की किरण पूरे संसार में फैलाई थी। ज्ञान के क्षेत्र में पूरा विश्व भारत का ऋणी है। इसी पर तो विज्ञान का ढांचा टिका हुआ ,हमारा भारत विविधताओं का देश है। भारत में विभिन्नता में एकता दिखाई देती है। भारत में अनेक राज्य हैं और हर राज्यों से अलग-अलग संस्कृतियाँ जुडी हुई हैं। हमारे देश में पहाड़ियाँ हैं तो समुद्र भी हैं, हरियाली है तो रेगिस्तान भी हैं। हमारे भारत में गर्मी, सर्दी, बसंत, पतझड़ सभी ऋतुएं आती हैं।

यहाँ पर हर धर्म के लोग मिलजुलकर रहते हैं। हमारे भारत में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघर भी बने हुए हैं। हमारे भारत में अनेक भाषाएँ बोलने वाले लोग रहते हैं। यहाँ पर खान-पान, रहन-सहन, वेश-भूषा,धर्म और विचारों में विविधता है। हमारे भारत के लोग एक परिवार की तरह रहते हैं और ‘वसुधैव कटुम्बकम्’ की भावना में विश्वास रखते हैं।

Similar questions