Hindi, asked by hovi, 1 year ago

Hame mil jul kar kaam karna chahiye.Is weshy par lekhiye.

Answers

Answered by Chirpy
1

       खुश रहने और सफलता प्राप्त करने के लिए हमें मिलजुल कर काम करना चाहिए। राधिका एक प्यारी लड़की थी जो हमेशा खुश रहती थी। उसके पड़ोस में एक लड़का रहता था जिसका नाम टोनी था। वह हमेशा उदास और थका हुआ रहता था। वह अपनी खिड़की के पास दिन भर बैठा रहता था। कभी उसके सिर में दर्द तो कभी पैरों में दर्द होता था।

      राधिका हमेशा कुछ न कुछ करती रहती थी। लोग भी उसे प्यार करते थे क्योंकि वह स्वयं भी हंसती थी और लोगों को भी खुश करती थी। टोनी उसको देखकर सोचता था कि वह कितनी लकी है। एक दिन राधिका ने देखा कि टोनी खिड़की के पास बैठकर रो रहा था।

      वह टोनी के घर गयी और उसे बाहर बुलाया। दोनों ने बाहर बगीचे में बैठकर बातें करीं। टोनी ने उसे अपना दुःख बताया। राधिका ने कहा कि खुश रहने के लिए अपने मन को किसी अच्छे काम में लगाना चाहिए। काम करने से व्यायाम होता है जिससे शरीर में स्फूर्ति आती है और हम स्वस्थ रहते हैं।

      अगले दिन से टोनी उसके साथ काम करने लगा। उसका मन खुश हो गया और वह मस्त रहने लगा। साथ ही शरीर भी स्वस्थ हो गया और उसके सब दुःख दर्द गायब हो गए। एक दिन उसने राधिका से कहा कि मिल जुल कर काम करने में बड़ा आनंद है।





Similar questions