हनी सिद्धांत क्या है
Answers
Answered by
10
➲ ‘हानि सिद्धांत’ यानी ‘हार्म सिद्धांत’ से तात्पर्य उस सिद्धांत है, जिसमें किसी व्यक्ति के कार्य करने की स्वतंत्रता में व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से हस्तक्षेप करने का एकमात्र लक्ष्य आत्मरक्षा होता है।
व्याख्या ⦂
✎... ‘हानि सिद्धांत’ में किसी भी सभ्य समाज के सदस्य की इच्छा के विरुद्ध शक्ति के औचित्यपूर्ण प्रयोग का एकमात्र उद्देश्य किसी अन्य को हानि से बचाना होता है। इस सिद्धांत को जॉन स्टुअर्ट मिल ने अपने निबंध ‘ऑन लिबर्टी’ में सबसे पहले प्रस्तुत किया था।
जॉन स्टुअर्ट मिल ने इस सिद्धांत को व्यक्ति के कार्यों में हस्तक्षेप के लिए इकलौता प्रभावी कारक माना था और उन्होंने इस आधार पर मानव कार्य को दो भागों में विभाजित किया था। स्वयं द्वारा निर्धारित कार्य व अन्य द्वारा निर्धारित कार्य।
◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌
Similar questions