Hindi, asked by rajeshgangwar542, 4 months ago

हर्षित शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय व मूल शब्द लिखिए​

Answers

Answered by Anonymous
1

Answer:

प्रत्यय उस शब्दांश को कहते है, जो किसी शब्द के अन्त में जुड़कर उस शब्द के भिन्न अर्थ को प्रकट करता है।

दूसरे अर्थ में-शब्दों के बाद जो अक्षर या अक्षर समूह लगाया जाता है, उसे प्रत्यय कहते है।

जैसे- भला शब्द में आई प्रत्यय लगाकर भलाई शब्द बनता है।

प्रत्यय दो शब्दों से बना है- प्रति+अय। प्रतिका अर्थ साथ में, पर बाद में है और अय का अर्थ चलनेवाला है। अतएव, प्रत्यय का अर्थ है शब्दों के साथ, पर बाद में चलनेवाला या लगनेवाला। प्रत्यय उपसर्गों की तरह अविकारी शब्दांश है, जो शब्दों के बाद जोड़े जाते है। जैसे- भला शब्द में आई प्रत्यय लगाने से भलाई शब्द बनता है। यहाँ प्रत्यय आई है।

प्रत्यय के भेद

Answered by bhatiamona
0

हर्षित शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय व मूल शब्द लिखिए​।

हर्षित शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय और मूल शब्द इस प्रकार है:

हर्षित : हर्ष + इत

हर्ष : मूल शब्द

इत : प्रत्यय

व्याख्या :

‘प्रत्यय’ वे शब्दांश होते हैं, जिनका स्वतंत्र रूप में तो कोई अर्थ नहीं होता परंतु जो किसी शब्द के अंत में लगाए जाते हैं। इस कारण उस शब्द का या तो अर्थ पूरी तरह बदल जाता है अथवा शब्द के अर्थ को एक विस्तार मिलता है। उस शब्द को एक विस्तृत अर्थ मिलता है। प्रत्यय को अंग्रेजी में सफिक्स कहते हैं।

रात में प्रत्यय लगाकर बना शब्द

रात + भर = रातभर

रात + जगा = रतजगा

दिन में प्रत्यय लगाकर बना शब्द

दिन + इक = दैनिक

दिन + भर = दिन भर

#SPJ3

Learn more:

https://brainly.in/question/2343779

स्वागत में उपसर्ग प्रत्यय मूल शब्द अलग कीजिए।

https://brainly.in/question/17003042

प्रगति में उपसर्ग और मूल शब्द अलग कीजिए।

Similar questions