Hindi, asked by shraddhasingh3031, 4 months ago

हरिद्वार शब्द में कौन सा समास है​

Answers

Answered by ajaymahabir683
1

Answer:

Saband tatpurush samas is the correct qns

Answered by TheEternity
8

अवश्यक उत्तर :-

  • हरिद्वार शब्द में सम्बन्ध तत्पुरुष समास का प्रयोग हुआ हैI
  • समास विग्रह - हरी का द्वार

_______________________

अधिक जानकारी :-

समास की परिभाषा :-

• समास का अर्थ ‘संक्षिप्त’ होता है।

• दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए एक नवीन एवं सार्थक शब्द को समास कहते हैं।

• उदाहरण हाथ के लिए कड़ी का सामासिक शब्द बनता है ‘हथकड़ी’I

समास के भेद :-

समास के छ: भेद हैं I

  • तत्पुरुष समास
  • कर्मधारय समास
  • अव्ययीभाव समास
  • द्विगु समास
  • द्वन्द्व समास
  • बहुव्रीहि समास

तत्पुरुष समास :-

• जिस समास में पूर्वपद प्रधान हो वह तत्पुरुष समास कहलाता है।

• उदाहरण :-

राजकुमार = राजा का कुमार

गृहागत = गृह को आगत

कर्मधारय समास :-

• जिस समास में पूर्वपद विशेषण और उत्तरपद विशेष्य हो, कर्मधारय समास कहलाता है।

• उदाहरण :-

कालीमिर्च = काली है जो मिर्च

नीलकमल = नीला है जो कमल

अव्ययीभाव समास :-

• जिस सामासिक पद का पूर्वपद प्रधान हो, तथा समासिक पद अव्यय हो वह अव्ययीभाव समास कहलाता है।

• उदाहरण :-

प्रतिकूल = प्रति + कूल

यथाक्रम = क्रम के अनुसार

द्विगु समास :-

• जिस समास में पूर्वपद संख्यावाचक हो वह द्विगु समास कहलाता है।

• उदाहरण :-

तिरंगा = तीन रंगों का समूह

नवग्रह = नौ ग्रहों का समाहा

द्वन्द्व समास :-

• जिस पद के मध्य संयोजक शब्द का लोप हो तो द्वन्द्व समास कहलाता है वह द्वंद समास कहलाता है।

• उदाहरण :-

पाप-पुण्य = पाप या पुण्य

राधा-कृष्ण = राधा और कृष्ण

बहुव्रीहि समास :-

• जिस पद में दोनों पद मिलकर किसी तीसरे पद की ओर संकेत करते हैं वहा बहुव्रीहि समास कहलाता है।

• उदाहरण :-

महात्मा = महान् आत्मा है जिसकी अर्थात् ऊँची आत्मा वाला।

नीलकंठ = नीला है कंठ जिसका अर्थात शिव

_______________________

Similar questions