Music, asked by nknitinkumar7427, 4 months ago

hari das ke bare me kuch main points in hindi​

Answers

Answered by vermanushka7487
8

Answer:

शास्त्रीय संगीत के सितारे स्वामी हरिदास की भूमि वृंदावन को संगीत साधकों का तीर्थ मानते हैं। यही वह भूमि है, जहां संगीत साधना से स्वामी हरिदास ने ठा. बांकेबिहारीजी का प्राकट्य किया। स्वामी हरिदास के संगीत के जब बांकेबिहारी मुरीद हो गए, तो राजा-महाराजाओं की बात क्या की जाए। बादशाह अकबर के दरबारी तानसेन अपने संगीत के लिए प्रख्यात थे। वह स्वामी हरिदास के शिष्य थे। एक दिन बादशाह अकबर ने तानसेन से उनके गुरु स्वामी हरिदासजी का गायन सुनने की इच्छा जताई और तानसेन के साथ वे वृंदावन आ गए, लेकिन स्वामी हरिदास ने बादशाह अकबर के सामने गाने से इन्कार कर ही दिया। इतना ही नहीं जब अकबर ने कुछ मांगने को स्वामी हरिदास से कहा तो स्वामीजी ने एक ही वस्तु मांगी कि भविष्य में संतों की इस भूमि में न आना।

Similar questions