History, asked by rzaulsheikh, 4 months ago

हड़प्पा स्थलों की जल निकास प्रणाली की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए 100 / 150 शब्द ​

Attachments:

Answers

Answered by gurjarshivams58
6

Answer:

सिंधु सभ्यता  की जल निकास प्रणाली-

Explanation:

1* हड़प्पा नगरों में घरों, नालियों एवं सड़कों का एक साथ नियोजित रूप से निर्माण कराया गया।

2* सड़कों तथा नालियों को लगभग एक ग्रिड पद्धति में बनाया गया, जो एक-दूसरे को समकोण पर काटती थी।

3* प्रत्येक घर में स्नानागार की उपस्थिति थी। घरों की नालियों को गली की नालियों से जोड़ा गया, जो बाद में बड़े नालों में मिल जाती थी।

4 इन नगरों में पहले नालियों के साथ गलियों को बनाया गया तथा फिर अगल-बगल अधिवासों का निर्माण किया गया।

5 इनमें ढकी हुई नालियों का निर्माण किया गया। ढकी नालियों के कारण साफ-सफाई के लिये इन नालियों में मैनहोल का निर्माण किया गया।

Similar questions