Hindi, asked by arishanishat086, 1 month ago

हवाई भाग गाड़ी के निर्माण के बारे में संक्षेप में बताइए​

Answers

Answered by aratrikashrivastava
0

Explanation:

परिवहन-वस्तुओं तथा यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की प्रक्रिया को परिवहन कहते हैं। परिवहन के लिए मनुष्य पशुओं तथा विभिन्न प्रकार के वाहनों का प्रयोग किया जाता है।

संचार-सूचनाओं को उनके उद्गम स्थान से गंतव्य स्थान तक किसी चैनल के माध्यम से पहुंचाने की प्रक्रिया को संचार कहते हैं। डाक सेवाएं टेलीफोन तार और फैक्स सेवाएं इंटरनेट और उपग्रह संचार के प्रमुख साधन हैं। यहां एक अच्छा साधन है

परिवहन तथा संचार का महत्व

आधुनिक युग में परिवहन तथा संचार आर्थिक विकास के अभिन्न अंग बन गए हैं। यह सुविधाएं वस्तुओं के उत्पादन क्षेत्रों का उनके उपयोग के चित्र सहित संबंध स्थापित करती हैं। यदि परिवहन तथा संवाद के तंत्र काम करना बंद कर दें तो विश्व की अर्थव्यवस्था ठप हो जाएगी। परिवहन व संचार मार्ग चैनलों और वाहनों का एक संजाल बनाता है जिसके माध्यम से व्यापार होता है।

परिवहन के माध्यम-वस्तुओं तथा सेवाओं के परिवहन के लिए स्थल जल वायु तथा पाइपलाइन के माध्यमों का उपयोग किया जाता है। परिणाम स्वरूप परिवहन के तीन मुख्य माध्यम है जिन्हें क्रमशः स्थल परिवहन जल परिवहन तथा वायु परिवहन के नाम से पुकारा जाता है। पाइपलाइन एक अन्य माध्यम है जो आजकल अधिक लोकप्रिय होता जा रहा है। सड़क और रेल यातायात स्थल परिवहन के अंग हैं। जल परिवहन तथा वायु परिवहन दो अन्य माध्यम है। पाइप लाइनों का प्रयोग जल पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस जैसे द्रव्य पदार्थों के परिवहन के लिए किया जाता है।

स्थल परिवहन-परिवहन के सभी माध्यमों में स्थल परिवहन का सबसे अधिक महत्व है क्योंकि वस्तुओं और सेवाओं का अधिकांश परिवहन स्थल पर ही होता है।प्राचीन काल में मनुष्य स्वयं ही वाहन का काम करता था आज भी कुछ ऐसे भाग है जहां मानव वाहन परिवहन का महत्वपूर्ण साधन है। सघन वन प्रदेश अथवा उबर खाबर पर्वती प्रदेश कुछ ऐसे ही इलाके हैं जहां सड़कों का निर्माण कठिन है और भार ढोने का कार्य मानव स्वयं ही करता है।आज से लगभग 3000 वर्ष पूर्व मनुष्य ने परिवहन के लिए पशुओं का प्रयोग करना शुरू किया। मुख्य रूप से घोड़ा तथा खच्चर बोझा ढोने के काम करते थे पहिए के आविष्कार से पशुओं द्वारा खींची जाने वाली गाड़ियों तथा वैगनोर का प्रचलन बढ़ गया।

परिवहन की विधि (या परिवहन के साधन या परिवहन प्रणाली या परिवहन का तरीका या परिवहन के रूप) वह शब्द हैं जो वस्तुत: परिवहन के अलग-अलग तरीकों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। सबसे प्रमुख परिवहन के साधन हैं हवाई परिवहन, रेल परिवहन सड़क परिवहन और जल परिवहन, लेकिन अन्य तरीके भी उपलब्ध हैं जिनमें पाइप लाइन, केबल परिवहन, अंतरिक्ष परिवहन और ऑफ-रोड परिवहन भी शामिल हैं। मानव संचालित परिवहन और पशु चालित परिवहन अपने तरीके का परिवहन है, लेकिन यह सामान्य रूप से अन्य श्रेणियों में आते हैं। सभी परिवहन में कुछ माल परिवहन के लिए उपयुक्त हैं और कुछ लोगों के परिवहन के लिए उपयुक्त हैं।

प्रत्येक परिवहन की विधि को मौलिक रूप से विभिन्न तकनीकी समाधान और कुछ अलग वातावरण की आवश्यकता होती है। प्रत्येक विधी की अपनी बुनियादी सुविधाएं, वाहन, कार्य और अक्सर विभिन्न विनियमन हैं। जो परिवहन एक से अधिक मोड का उपयोग करते हैं उन्हें इंटरमोडल के रूप में वर्णित किया जा सकता है।

Similar questions