Hindi, asked by aartirai6441, 10 months ago

Hawa prakriti ka uphar yahi hai jeevan ka aadhar

Answers

Answered by bhatiamona
30

Answer:

हवा प्रकृति का उपहार यही है जीवन का आधार , इस वाक्य में बहुत सच्चाई है प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है | यह हमारे जीने का सहारा है |

सम्पूर्ण विश्व में अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं | अलग-अलग तरह की संस्कृति अपनाई जाती है | कहीं पर ऊँचे-ऊँचे पहाड़ हैं तो कहीं पर बिलकुल समतल मैदान हैं | हर स्थान में भिन्न प्रकार की जलवायु, पानी, हवा इत्यादि पाए जाते हैं | कहीं पर रेगिस्तान के बड़े-बड़े पहाड़ हैं तो कहीं पर समुद्र तटीय इलाके हैं | कहीं पर सोने की खाने हैं तो कहीं हीरे की , कहीं पर कोयला अधिकता में पाया जाता है तो कहीं पर तेल के कुंए | ये सब प्रकृति के ही देन है |

प्रकृति ने विश्व में इन सब संसाधनों का संतुलन बना कर रखा है | सम्पूर्ण विश्व इस संसाधनों का सदुपयोग करता आ रहा है | इनके लिए हम प्रकृति के आभारी हैं | जहाँ पर इन संसाधनों की अधिकता है वहाँ के लोग उनको बेच कर अपना पालन पोषण कर रहे हैं | संपूर्ण विश्व को प्रकृति की ये देन किसी माँ द्वारा अपने बच्चे के लिए किए  गए पालन पोषण के कम नहीं है|  प्रकृति ने बादल, बारिश, पानी, हवा इत्यादि संसाधन विश्व को प्रचुर मात्रा में दिए हैं |  

प्रकृति के प्रति हमारे भी कुछ कर्तव्य बनते हैं कि ख़त्म हो रहे इन संसाधनों का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करें | आज ये स्थिति बन चुकी है कि इंधन जैसे पैट्रोल, डीजल, मिटटी का तेल का उपयोग हमारे द्वारा बहुत ही ज्यादा किया जा रहा है| कुछ ही सालों में यह संसाधन ख़त्म होने वाले हैं  अतः: हमें इनके दुरुपयोग पर रोक लगाना बहुत ही जरूरी है |  

आओ हम सब प्रण लें कि इन सब संसाधनों का दुरुपयोग नहीं करेंगे व अपनी माँ रूपी प्रकृति के रक्षा करेंगे |

Similar questions