Sociology, asked by zeenatkhatoon774, 1 year ago

hazrat Ibrahim Ali Salam ki qaum ka naam ​

Answers

Answered by adil589
3

Answer:

पैगंबर अब्राहम को यहूदी, ईसाई और मुसलमान तीनों ही पैगंबर मानते हैं। मुस्लिम हजरत अब्राहम को हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम कहते हैं। हालांकि कुछ हिन्दू उन्हें प्राजापति ब्रह्मा से जोड़कर देखते हैं। यह एक शोध का विषय हो सकता है। यहां प्रस्तुत है हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की संक्षिप्त कहानी।

बाढ़ के 350 साल बाद हज. नूह की वफात हो गई। नूह के स्वर्ग जाने के ठीक 2 साल बाद हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम का जन्म हुआ। एक दिन अल्लाह तआला ने हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम से कहा- 'तुम इस शहर, ऊर को और अपने रिश्तेदारों को छोड़ दो और उस देश को जाओ, जो मैं तुम्हें दिखाऊंगा।'

जब हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने ऊर शहर छोड़ा तो उनके परिवार के कुछ लोग भी उनके साथ गए। साथ आए लोगों में उनकी पत्नी सारा, उनके पिता तेरह और उनके भाई का बेटा लूत। रास्ते में हारान शहर में हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम के पिता की वफात हो गई। हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम को ऊर इसलिए छोड़ना पड़ा, क्योंकि उन्होंने उस शहर के एक मंदिर को ध्वस्त कर बुतपरस्ती के खिलाफ आवाज बुलंद की थी।

Similar questions