Hindi, asked by kruti3084, 5 months ago

Himachal ka prakritik soundarya pr 10 पंक्तिया

Answers

Answered by shahuborkar
0

Answer:

भारत की प्राकृतिक छटाएँ इसे अपूर्व सौंदर्य से मण्डित करती हैं। दक्षिण में इसके चरणों को सागर की लहरें धोती है तो उत्तर में हिमालय की श्वेत चोटियाँ इसका मुकुट बनाती हैं। हिमालय की गोदी में बसा हिमाचल प्रदेश इसी प्राकृतिक सौंदर्य का एक अंश है। लम्बे और घने वृक्षों से लदे वन और छोटी-छोटी शैल-मालाएँ, छोटे-छोटे नाले और नदियां, तीर्थ और मन्दिर, शीतल-मन्द-सुंगन्धित बहती हुई हवा, हरियाली और पुष्पों। के मनमोहक रंग हिमाचल को मानो देवभूमि बनाते हैं। सजी-धजी प्रकृति यहाँ सबका मन मोह लेती है।हिमाचल प्रदेश का गठन 15 अप्रैल, 1948 को इस पहाडी प्रदेश को 31 छोटी बड़ी रियासतों को मिलाकर किया गया था। तब यह ‘ग’ श्रेणी का राज्य बना था लेकिन बाद में इसका दर्जा घटा कर इसे केन्द्र शासित प्रदेश बना दिया गया। राज्य के राजनीतिक नेताओं ने तत्कालीन मुख्यमन्त्री डा. बलवन्त सिंह परमार के नेतृत्व में हिमाचल को पूर्ण राज्यत्व दिलाने के लिए वर्षों तक शांतिपूर्ण संघर्ष किया और अन्त में सफल हुए।

भारतीय गणतन्त्र का अठारहवां राज्य हिमाचल प्रदेश पहाड़ी लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है। यहां के लोगों के वर्षों के अनवरत संघर्ष के फलस्वरूप वर्तमान रूप में इस राज्य का अभ्युदय 25 जनवरी, 1971 को हुआ जब प्रधानमन्त्री स्वर्गीय श्रीमती इन्दिरा गांधी ने विधिवत् एक समारोह में इसका उद्घाटन किया।

Similar questions