Art, asked by ARAVINDA4884, 10 hours ago

Hindi bhasa janta ka pratinidhi kavi kise mana jata hai

Answers

Answered by vidisha2912
0

Answer:

तुलसीदास

Explanation:

(i) हिन्दी भाषा जनता का प्रतिनिधि कवि किसे कहा जाता है ?

➲ हिंदी भाषा में जनता का प्रतिनिधि कवि तुलसीदास को कहा जाता है।

(ii) पत्थर तोड़ती हुई महिला को कवि निराला ने कहाँ और किस समय देखा ?

➲ पत्थर तोड़ती हुई महिला को कवि निराला ने इलाहाबाद में दोपहर के समय देखा था।

(iii) 'प्रकृति के सुकुमार कवि' किस कवि को कहा जाता है ?

➲ प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानंदन पंत को कहा जाता है।

(iv) 'रबड़-छन्द' किसे कहा जाता है ?

➲ रबड़ छंद मुक्तक छंद को कहा जाता है, क्योंकि इसे रबड़ की तरह कितना भी लंबा किया जा सकता है।

(v) महाकाव्य 'लोकायतन' की रचना किसने की?

➲ महाकाव्य लोकायतन की रचना सुमित्रानंदन पंत ने की थी।

(vi) वह कौन-सा कवि है जिसने छायावाद की सीमाओं का अतिक्रमण कर प्रगतिवाद, गांधीवाद से होते हुए अरविन्द दर्शन की वैचारिक जमीन पर काव्य रचना की?

➲ सुमित्रनंदन ने  प्रगतिवाद, गांधीवाद से होते हुए अरविन्द दर्शन की वैचारिक जमीन पर काव्य की रचना की।

(vii) 'निःशस्त्रसेनानी' कविता के रचनाकार का नामोल्लेख कीजिए।

➲ 'निःशस्त्रसेनानी' कविता के रचनाकार का नाम माखनलाल चतुर्वेदी हैं।

(viii) 'एक भारतीय आत्मा' के नाम से जाने वाले कवि का नाम लिखिए।

➲ 'एक भारतीय आत्मा' के नाम से माखनलाल चतुर्वेदी को जाना जाता है।

(ix) प्रथम तार सप्तक का प्रकाशन किसने किया ?

➲ प्रथम तार सप्तक का का प्रकाशन सचिदानन्द हीरानंद वात्सयायन अज्ञेय ने किया था।

(x) 'श्रीकान्त वर्मा' कहाँ से राज्यसभा सदस्य हुए?

➲ 'श्रीकान्त वर्मा' मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य बने थे।

(xi) बिलासपुर जेल में रहते हुए किस साहित्यकार ने कौन-सी रचना की?

➲ बिलासपुर जेल में रहते हुए कवि माखनलाल चतुर्वेदी ने 'एक पुष्प की अभिलाषा' नामक कविता की रचना की थी।

(xii) 'बसंत पंचमी के दिन किस कवि का 'जन्मदिवस' मनाया जाता है?

➲ 'बसंत पंचमी' के दिन कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्मदिवस मनाया जाता है।

(xiii) हरिऔध का पूरा नाम लिखिए।

➲ हरिऔध का पूरा नाम 'अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध' था।

(xiv) निरालाजी ने किस पत्रिका का सम्पादन किया था ?​

➲ निरालाजी ने 'मतवाला' नामक पत्रिका का सम्पादन किया था।

Similar questions