Hindi, asked by beenasoni980, 4 months ago

Hindi bhasha ke swaroop ke baare me bataiye​

Answers

Answered by dharitigarg
3

Answer:

Explanation:

भारत के संविधान के अनुसार “देवनागरी लिपि में हिंदी संघ की राजभाषा होगी। ”

बहुराष्ट्रीय भाषा हिंदी अथवा विश्वात्मक भाषा हिंदीः बहुराष्ट्रीय भाषा अथवा विश्वात्मक भाषा से उस भाषा का बोध होता है जो एक से अधिक देशें में प्रयोग किया जाता है। हिंदी गुयाना, फिजी, सुरिनाम, मॉरीशस त्रिनिदाद आदि अनेक देशों में बहुसंख्यक जनता के बीच संपर्क भाषा के रूप में प्रयोग की जाती है। भारत के पड़ोसी देश नेपाल, बर्मा, श्रीलंका आदि के अतिरिक्त इंग्लैंड अमेरिका, कनाडा, अफ्रिका, आदि देशों में काफी संख्या में एशियाई लोग हैं, जिनके बीच हिंदी संपर्क भाषा है। मुस्लिम देशों में तो हिंदी इतनी परिचित एवं सुलभ है कि वे अनेक हिंदी सीरियल बड़े चाव से और नियमित रूप से देखते हैं। विश्व के अधिकांश बड़े देशों में विश्वविद्यालय स्तर तक हिंदी का पाठ्यक्रम है और उसमें काफी छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। आज. विश्वात्मक गणना के आधार पर हिंदी विश्व में सबसे अधिक बोली समझी जाने वाली भाषाओं में पहले स्थान पर है। तात्पर्य यह है कि विश्व में किसी एक भाषा बोलने समझने वालों में हिंदी बोलने समझने वाले सर्वाधिक लोग है।

Similar questions