Computer Science, asked by sukhadevedhanraj, 5 months ago

hindi divas par poem
हिंदी दिवस पर कविता


please fast answer lets go
fast fast fast fast fast fast fast fast fast fast fast fast fast fast​

Answers

Answered by aryan65265727
0

Answer:

राम प्रसाद बिस्मिल जी द्वारा लिखित उक्त पंक्तियां हम हिंदीभाषी लोगों का हिन्दी के प्रति प्रेम को भलीभांति प्रदर्शित करती हैं।

हिन्दी हमारी, आपकी और हम सब की भाषा है। आज हिंदी भाषा हर विषय में, हर क्षेत्र में अपना ध्वज फहराते हुए आगे बढ़ती जा रही है। चाहे वह विज्ञान का क्षेत्र हो या इंटरनेट की दुनिया, सब जगह हिंदी का बोलबाला है। और इस बात के लिए हम सब अपनी पीठ थपथपा सकते हैं क्योंकि किसी भाषा के आगे बढ़ने में उस भाषा को बोलने वाले, लिखने वाले, पढ़ने वाले लोगों का योगदान होता है।

हिन्दी दिवस 2021 के शुभ अवसर पर हिन्दी भाषा के लिए लिखी हुईं कुछ प्रसिद्ध कविताएं ( Hindi Divas poems/hindi diwas 2021 images ) हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर आप सभी के लिए।

Contents  show 

Famous Hindi Divas poems 2021 / hindi diwas 2021 images / हिन्दी दिवस 2021 पर कविताएं -:

hindi diwas poems 2021, hindi divas poems, हिन्दी दिवस 2021 पर कविताएं, hindi diwas 2021 images

मृणालिनी घुले जी द्वारा हिन्दी भाषा के लिए लिखित प्रसिद्ध कविता -: Hindi Divas poems

संस्कृत की एक लाड़ली बेटी है ये हिन्दी।

बहनों को साथ लेकर चलती है ये हिन्दी।

सुंदर है, मनोरम है, मीठी है, सरल है,

ओजस्विनी है और अनूठी है ये हिन्दी।

पाथेय है, प्रवास में, परिचय का सूत्र है,

मैत्री को जोड़ने की सांकल है ये हिन्दी।

पढ़ने व पढ़ाने में सहज है, ये सुगम है,

साहित्य का असीम सागर है ये हिन्दी।

तुलसी, कबीर, मीरा ने इसमें ही लिखा है,

कवि सूर के सागर की गागर है ये हिन्दी।

वागेश्वरी का माथे पर वरदहस्त है,

निश्चय ही वंदनीय मां-सम है ये हिंदी।

अंग्रेजी से भी इसका कोई बैर नहीं है,

उसको भी अपनेपन से लुभाती है ये हिन्दी।

यूं तो देश में कई भाषाएं और हैं,

पर राष्ट्र के माथे की बिंदी है ये हिन्दी।

hindi diwas poems 2021, hindi divas poems, हिन्दी दिवस 2021 पर कविताएं, hindi diwas 2021 images

अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा लिखित दो प्रमुख कविताएं -: Hindi Divas poems

1.

बनने चली विश्व भाषा जो,

अपने घर में दासी,

सिंहासन पर अंग्रेजी है,

लखकर दुनिया हांसी,

लखकर दुनिया हांसी,

हिन्दी दां बनते चपरासी,

अफसर सारे अंग्रेजी मय,

अवधी या मद्रासी,

कह कैदी कविराय,

विश्व की चिंता छोड़ो,

पहले घर में,

अंग्रेजी के गढ़ को तोड़ो

2.

गूंजी हिन्दी विश्व में

गूंजी हिन्दी विश्व में,

स्वप्न हुआ साकार;

राष्ट्र संघ के मंच से,

हिन्दी का जयकार;

हिन्दी का जयकार,

हिन्दी हिन्दी में बोला;

देख स्वभाषा-प्रेम,

विश्व अचरज से डोला;

कह कैदी कविराय,

मेम की माया टूटी;

भारत माता धन्य,

स्नेह की सरिता फूटी!

Answered by jaiveersingh70
1

hope this helps you dude

Attachments:
Similar questions