Hindi, asked by mangdesubhash5, 1 month ago

hindi eassy on aaram haram hai about 10lines

please guys i want to submit my Teacher on 2:50​

Answers

Answered by manmeetkaur7053
0

Answer:

दोस्तों कैसे हैं आप सभी, आज का हमारा यह आर्टिकल आराम हराम है पर निबंध आप सभी के लिए बहुत ही हेल्पफुल है हमारे आज के इस आर्टिकल में हम पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा दिए गए नारे आराम हराम है के बारे में पढ़ेंगे तो चलिए पढ़ते हैं हमारे आज के इस आर्टिकल को

जब कोई इंसान सिर्फ आराम के ऊपर विशेष ध्यान देता है तो उसका विकास रुक जाता है क्योंकि जो इंसान एक बड़ी सफलता प्राप्त करता है वह कभी आराम नहीं करता, वह बहुत ही कम आराम करता है क्योंकि बड़ी सफलता निरंतर प्रयत्न करने से मिलती है.आराम हराम है नारे का मकसद वास्तव में यही है की भारत का हर एक नागरिक कर्मठ बने यानी वह अपने जीवन में आराम ना करते हुए लगातार प्रयत्न करता रहै और जीवन में सफलता अर्जित करे.

जो इंसान दिन दिन भर घर पर आराम करता रहता है वह जीवन में कुछ भी नहीं कर पाता आखिर में जीवन में उसे निराशा और असफलता ही मिलती है. आराम करने में तो बहुत अच्छा लगता है लेकिन सच बात यही है कि या तो आराम में ही आप अपनी जिंदगी निकाल दो या फिर जिंदगी को बनाने के लिए अपने आपको तैयार कर लो और संघर्ष के लिए हमेशा तत्पर रहो.

अगर कोई इंसान आराम हराम है यह बात समझ जाए तो वह कभी भी ज्यादा समय के लिए या हद से ज्यादा आराम नहीं करेगा वह अपने जीवन में हमेशा प्रयत्नशील होगा और जीवन में सफलता की नई-नई ऊंचाइयों को छूता जाएगा.जीवन वास्तव में निरंतर चलने को ही कहते हैं यह जीवन रुकता नहीं निरंतर चलता रहता है लेकिन आराम करके आप एक ही जगह पर रुक जाते हैं तो यह वास्तव में आपको दुख देता है. हमें जीवन में आराम करना चाहिए लेकिन हद से ज्यादा आराम हमें बहुत सारी परेशानियों में जकड़ सकता है और हमारे जीवन के लिए घातक सिद्ध हो सकता है.

please mark me as brainlist I work very hard for you and sorry for late answer exactly I can't find this Ques again

Similar questions