Hindi, asked by hirthik8114, 10 months ago

Hindi essay on dainik jeevan mein computer ka mahatva 150 to 200 words

Answers

Answered by prabhushankar1771
7

Answer:

प्रस्तावना

कंप्यूटर आज लोगों के जीवन में बेहद सहज और प्राथमिक बन चुका है। ये कम समय में एक से अधिक कार्य संपन्न कर सकता है। ये कम समय खर्च करते हुए अकेले ही कई इंसानों के बराबर काम करने के योग्यता रखता है। इसके भीतर उच्च सामर्थ्य की सार्थकता होती है। सबसे पहले कंप्यूटर का निर्माण चार्ल्स वैबेज द्वारा किया गया था जोकि एक मैकेनिकल कंप्यूटर था। कोई भी कंप्यूटर ठीक ढंग से काम करने के लिये अपने हार्डवेयर और इंस्टॉल्ड ऐप्लिकेशन सॉफ्टवेयर की सहायता लेता है। यूपीएस, सीपीयू, प्रिंटर, माउस, की-बोर्ड आदि कंप्यूटर को चलाने के लिए आवश्यक चीजें है।

इनपुट/ आउटपुट डिवाइस

किसी डिवाइस के माध्यम से कंप्यूटर में डाले गए किसी भी डेटा को इनपुट डेटा और उसमें सहायक डिवाइस को इनपुट डिवाइस कहते है और जो डेटा हमें बाहर से प्रिंटर आदि के माध्यम से प्राप्त होता है उसे आउटपुट डेटा और इसमें उपयोग हुये डिवाइस को आउटपुट डिवाइस कहते है। कंप्यूटर में दिया गया इनपुट डेटा सूचना में परिवर्तित हो जाता है जिसे किसी भी समय संग्रहित या जा सकता है। कंप्यूटर, डेटा को संग्रहित करने का सुरक्षित हथियार है जिसका विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग होता है। इसके माध्यम से हम लोग बिल जमा कर सकते है, खरीदारी कर सकते है, विडियो चैट, ईमेल, मैसेजिंग आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्य दुनिया के किसी भी कोने से कर सकते है।

निष्कर्ष

इंसानों के लिये कंप्यूटर के सैकड़ों फायदे है तो साइबर अपराध, अश्लील वेबसाइट, जैसे नुकसान भी शामिल है जिसकी पहुँच हमारे बच्चों और विद्यार्थियों तक आसानी से हो जाती है। कुछ उपायों के द्वारा हम इसके नकारात्मक प्रभावों से बच सकते है। कंप्यूटर की सहायता से हर काम को अविलम्ब किया जा सकता है।

Answered by rupasarkar562
2

Answer:

कंप्यूटर युग – इक्कीसवीं सदी कंप्यूटर की सदी है | कंप्यूटर विज्ञान का अत्यधिक विकसित एवं बुद्धिमान यंत्र है | इसके पास ऐसा मशीनी मस्तिक है जो लाखों-करोड़ों गणनाएँ पलक झपकते ही कर देता है | जिन गणनाओं को करने के लिए मुनीम, लेखपाल और बड़े-बड़े अधिकारी दिन-रात परिश्रम करके भी गलतियाँ किया करते थे, उन्हें यह यंत्र निर्दोष रूप से तुरंत हल कर देता है |

रेल-सेवाओं में आसामी – आप रेलवे बुकिंग-केंद्र पर जाएँ | पहले मीलों लंबी लाइनों में प्रतीक्षा करनी पड़ती थी | अब कंप्यूटर की कृपा से आप देश के किसी भी कंप्यूटरीकृत खिड़की कहीं से कहीं की टिकट बुक करा सकते हैं | पूरा देश कंप्यूटर द्वारा जुड़ गया है |

मुद्रण में क्रांति – मुद्रण क्षेत्र में आएँ | एक बटन दबाते ही सारे अक्षरों को मोटा, पतला, टेढ़ा या मनचाहा बना सकते हैं | मुद्रण इतना कलात्मक, साफ-सुथरा और वैविध्य-भरा हो गया है कि पुरानी मशीनों अब बाबा आदम के जमाने की लगती हैं |

संचार-क्रांति में सहायक – संचार-क्षेत्र में कंप्यूटर ने क्रांति उपस्थित कर दी है | टेलीफोन, फैक्स, पोज़िग, मोबाइल के बाद इंटरनेट ने मनो सारा संसार अपने ड्राईंग रूम में कैद कर दिया है | इंटरनेट पर आप विश्व की कोई भी जानकारी घर बैठे-बैठे ले सकते हैं | विश्व के किसी कौने की पुस्तक या समाचार-पत्र पढ़ सकते हैं | कोई लिखित सामग्री हाथों-हाथ दूरस्थ संबंदी को भेज सकते हैं |

रक्षा-उपकरणों में उपयोगिता – रक्षा के उन्नत उपकरणों में, हवाई-यात्राओं में कंप्यूटर-प्रणाली अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई है | भारत ने परमाणु-विस्फोट अत्यंत उन्नत कंप्यूटर प्रणाली से किया | कंप्यूटर की सहायता से ही हज़ारों किलोमीटर दूर ठिक निशाने पर वार करने की बिधियाँ विकसित हुई हैं |

स्वास्थ्य-सेवा में सहयोग – स्वास्थ्य के क्षेत्र में कंप्यूटर ने अदभुत सेवाएँ प्रदान की हैं | बीमारी की जाँच करने, संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण करने, ह्रदय-गति मापने आदि में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है | आज ज्योतिषी भी कंप्यूटरीकृत जन्म-पत्रियाँ बनाने लगे हैं | इस प्रकार दैनिक जीवन में कंप्यूटर का उपयोग बढ़ गया है |

Explanation:

Hope it helps..

Similar questions