Hindi, asked by komal217, 1 year ago

Hindi essay on the Bharat desh mahan

Answers

Answered by GeniusShweta
12
मेरा भारत (India) देश दुनिया में सबसे प्यारा है। हमारे भारत देश को हिंदुस्तान (India) के नाम से भी जाना जाता है। भारत (India) का नाम भारत राजा भरत के नाम से पड़ा है जो राजा दुष्यंत और शंकुतला का पुत्र था । हमारा देश (My Country) बहुत विशाल देश है क्षेत्रफ़ल की दृष्टि से यह सातवें स्थान पर आता है । जनसंख्या के लिहाज से देखा जाए तो हमारा देश चीन के बाद दुसरे स्थान पर आता है।

नई दिल्ली हमारे देश की राजधानी है। हमारे महान स्वतंत्रता सूर वीरों ने अपना बलिदान देकर 1947 में भारत को अंग्रेजों से आज़ाद करवाया। अलग -अलग जातियों और धर्मों के लोग भारत में प्यार से रहते हैं यहां पर हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आदि धर्मों के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं। भारत देश एशिया महादीप में आता है। हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा है।

भारत (India) में लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है। देश में कई प्रकार की सेंकडों जातियों के लोग रहते हैं जिस कारण यहां पर बहुत सारी भाषाएं बोली जाती हैं परन्तु भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी है। हमारे देश में बहुत सारी नदियां बहती हैं इनमें से गंगा नदी को सबसे पवित्र नदी माना जाता है। इसके इलावा नर्मदा , गोदावरी , ताप्ती अन्य विशाल नदियां बहती हैं।

भारत को एक कृषि प्रधान देश भी कहा जाता है इसके इलावा भारत को त्योहारों का देश भी माना जाता है। भारत के प्रमुख्य त्यौहार दीपावली , लोहड़ी , होली से बहुत सारे त्योहार बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाए जाते हैं। अन्न की दृष्टि से हमारा देश आत्म निर्भर देश है यहां पर कई प्रकार की फ़सलें उगाई जाती हैं। भारत में ज्यादातर लोग गांवों में रहते हैं।

भारत को महापुरषों की धरती भी माना जाता है गुरु नानक देव जी , गुरु गोबिंद सिंह , महावीर , भगवान राम और बुद्ध जैसे महान पुरुषों ने इसी देश में जन्म लिया । वहीँ आज़ादी के सूरवीर भगत सिंह , जवाहर लाल नेहरु , महात्मा गांधी जैसे बहुत सारे महान लोगों ने जन्म लिया।

इसके इलावा भारत के उतर में में बर्फ़ की चोटियों से ढका हुआ हिमालय पर्वत दक्षिण में बंगाल की खाड़ी और पशिचम में अर्ब सागर है। संसार के सात अजूबों में गिना जाने वाला आगरा का ताजमहल , लाल किला , कुतुबमीनार जैसी एतिहासिक इमारतें हैं। चीन , बांग्लादेश , पाकिस्तान भारत के पड़ोसी देश हैं।

सच हमारा देश बहुत महान है मेरा भारत महान

“भारत माता की जय”


Hope this helps u......

komal217: nice
GeniusShweta: Thanks
GeniusShweta: Mark as brainliest answer plz
komal217: ok
GeniusShweta: Tnx
Answered by duragpalsingh
4

हमारे देश का नाम भारत है जिसे हिंदुस्तान या इंडिया भी कहा जाता है । यह विश्व के एशिया महाद्वीप मे स्थित है। लगभग 200 साल के ब्रिटिश राज के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। भारत की राजधानी नई दिल्ली है । हमारे देश मे कुल 29 राज्य एवं 7 केंद्र शासित प्रदेश हैं। भारत एक लोकतान्त्रिक देश है । भारत की जनसंख्या लगभग 121 करोड़ है। हमारे देश का क्षेत्रफल लगभग 32 लाख, 87 हजार वर्ग किलोमीटर है। हमारे देश के वर्तमान राष्ट्रपति का नाम श्री प्रणव मुखर्जी एवं प्रधानमंत्री का नाम श्री नरेंद्र मोदी है। स्वतन्त्रता दिवस , गणतन्त्र दिवस और महात्मा गांधी जयंती , भारत के राष्ट्रीय त्योहार है। हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज़ तिरंगा , राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम , राष्ट्रगान जन गण मन , राष्ट्रीय खेल हाकी , राष्ट्रीय पशु बाघ , राष्ट्रीय पक्षी मोर है। भोगोलिक दृष्टि से देखे तो भारत एक प्रायद्वीप है जो तीन ओर से जल से घिरा हुआ है। चीन , पाकिस्तान , बांग्लादेश , भूटान , नेपाल , श्रीलंका , म्यांमार आदि भारत के पड़ोसी देश हैं। हमारे देश एक कृषि प्रधान देश है । गेहूं , चावल , दालें, गन्ना आदि भारत की प्रमुख फसले है। हमारा देश मे कई प्रकृतिक खनिज पाये जाते है जैसे कोयला , लोह अयस्क , तांबा , आदि। हमारे देश मे कई भाषाएँ एवं बोलियाँ है । इस प्रकार हमारा देश अनेकता मे एकता का एक प्रतीक है। 

Similar questions