Hindi, asked by rickychetry6, 8 months ago

Hindi essay on the importance of national unity in hindi for class 6​

Answers

Answered by deepanjali42
0

Explanation:

स्वयं प्रकृति ने ही इसे अनेक प्रकार की विविधतायें प्रदान कर रखी है | भारत देश की भूमि पर कहीं तो मीलों तक मैदान है और कहीं घने जंगल, कहीं हरी – भरी और बर्फानी पर्वतमालाएं है तो कहीं लंबे – चौड़े रेगिस्तान | कहीं पानी ही पानी है, हरियाली ही हरियाली तो कहीं रूखा – सूखा वातावरण ! प्रकृति की इस विविद्ता के कारण यहाँ अनेक भाषायें और बोलियाँ बोली, पढ़ी और लिखी जाती है |

खान – पान, रहन – सहन, वेश – भूषा में भी विविधता और अनेकता है | प्राय: राष्ट्रीय पर्व, उत्सव – त्योहार, व्रत – उपवास है तो समान, पर उन्हें मनाने के रंग ढंग में स्थानीयता अवश्य देखी जा सकती है |

कई और प्रकार के उत्सवों आदि का स्थानीय, धर्म पर जातिगत महत्त्व भी अवश्य है पर अन्य धर्मों या जातियों के लोग उन्हें मनाने पर एतराज न कर साथ मिलकर मनाने में सहयोग ही प्रदान करते है | इसी प्रकार अनेक और भिन्न नामों से पुकारे जाने पर भी हम सब अपने – आपको एक ही ईश्वर की संतान मानते है |

इस विविधता और अनेकता में व्यापक स्तर पर परिव्याप्त एकता का कारण क्या है ? वह कारण एकमात्र यही है कि कुल मिलकर हम अपने को भारत राष्ट्र का वासी और अपनी राष्ट्रीयता को भारतीय कहने – मानने में गर्व – गौरव का अनुभव करते है | यह गौरव की अनुभूति ही सदियों से हमारे अस्तित्व को बनाए हुए है |

इतिहास गवाह है कि जब कभी भी राष्ट्रीयता की यह भावना किन्हीं भी कारणों से खंडित हुई, तभी – तभी हमें विदेशी आक्रमणों और अनेक प्रकार के कष्टों को झेलना पड़ा | वर्षों तक की गुलामी भी भोगनी पड़ी | पर जब भी राष्ट्रीय एकत्व की भावना जाग्रत हुई, हम उन सभी आक्रमणों, कष्टों को झेलते हुए भी अपनी सभ्यता – संस्कृति और राष्ट्रीय आन को सुरक्षित बचा ले आए |

Similar questions