Hindi, asked by ricky9928, 1 year ago

Hindi essay writing Varsha ritu ka varnan

Answers

Answered by Arishajaved2016
24
वर्ष ऋतु हमारे लिए ढेर सारी खुशियों की बौछार लेके आती है। भारत में वर्षा ऋतु एक बेहद ही महत्वपूर्ण ऋतु है। वर्षा ऋतु आषाढ़, श्रावण तथा भादो मास में मुख्य रूप से होती है। वर्षा ऋतु मुझे बहुत पसंद है। ये भारत के चार ऋतुओं में से मेरी सबसे प्रिय ऋतु है। यह गर्मी के मौसम के बाद आती है, जो साल की सबसे गर्म ऋतु होती है। भयंकर गर्मी, गर्म हवाएँ (लू), और तमाम तरह की चमड़े की दिक्कतों की वजह से मैं गर्मी के मौसम में काफी परेशान हो जाता हूँ। हालाँकि, सभी परेशानियाँ वर्षा ऋतु के आने के साथ ही दूर हो जाती है।

वर्षा ऋतु जुलाई (सावन) के महीने में आती है और तीन महीने तक रहती है। ये हर एक के लिये शुभ मौसम होता है और सभी इसमें खुशी के साथ ढेर सारी मस्ती करते है। इस मौसम में हम सभी पके हुये आम का लुत्फ उठाते है। वर्षा ऋतु में हम भारतीय बहुत सारे त्यौहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाते है।

Answered by rakhister80
12

वर्षा ऋतु

हमारा देश विभिन्न ऋतुओं का देश है। यहाँ मुख्त तीन ऋतुर होता है- गरमी, वर्षा और जाड़ा गरमी के बाद वर्षा ऋतु आती है। वर्षा ऋतु के आगमन से हमें गरमी से राहत मिलती है। इसे ऋतुओं की रानी कहा जाता है। वर्षा ऋतु के आगमन से हम सब खुशी से झूम उठते हैं। सभी लोग अपने घर के सदस्यों के दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने निकल पड़ते हैं। वर्षा ऋतु मुख्य तो जुलाई व अगस्त के महीने में होता है। दर्षा स्टार्ट में ही मिटटी महक उठती है। बच्चों और बड़ों को उसकी सोधी - सोधी गंध बहुत पसंद आती है। वर्षा का स्वागत सभी जीवों - जंतु द्वारा अपने तरीके से करते है। मेढक टर्र - टर की आवाज़ करने लगता है। मोर पंख फैलाकर नाचने लगते है। वृक्षो के पत्तों में चमक लौट आती है। चारों ओर हरियाली छा जाती है। गाँव में लोग लीन लगते हैं। किसान खेतों में हल - खैर लेकर निकल पड़ते है। वर्षा ऋतु कुछ विपलियाँ भी अपने साथ लाती है। नदी, तालाब, पोखरे पानी से लबालब भर जाता है, जिसके कारण अक्सर बाद में जाता है। मनुष्य के लिए अनाज़ की कमी हो जाती है। पशुओं के लिए चारे पानी की समस्या सही हो जाती है। कीड़े - मकोड़े विशेष रूप से मच्छरों के प्रकोप से कई बीमारियों फैलती है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि वर्षा ऋतु खुशियों के साथ - साथ अपने साथ परेशानियों भी लाती है। फिर भी हम वर्षा ऋतु को मनमोहक कहते हैं

HOPE THIS WILL HELP YOU.....

Similar questions