Hindi, asked by shilpisingh76812, 7 months ago

hindi in railway station?​

Answers

Answered by Anonymous
5

Answer:

The hindi of railway station is लौह पथ गामिनी विराम स्थल|

Follow me

Answered by simrankumari89
0

Explanation:

एक रेलवे स्टेशन अत्यंत सामान्य सी जगह है। लगभग हर 4-5 किलोमीटर पर एक रेलवे स्टेशन नजर आ जाता है। यह वह स्थान है जहां रेलगाड़ी सवारियों को चढ़ाने या उतारने के लिए रुकती है। रेलवे स्टेशन सामान्यता वह जगह है जहां लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहां काफ चहल पहल रहती है। कुछ स्टेशन बड़े होते हैं उन्हें जंक्शन कहते हैं। यहां विविध स्थानों से गाड़ीया आती है और ठहरती है तो उस स्टेशन को जंक्शन कहते है। रेलवे जंक्शन एक बड़ा स्टेशन है, जहाँ सैकड़ो कर्मचारी कार्य करते है। जंक्शन में कई कार्यलय और प्लेटफार्म होते है।

रेलवे स्टेशन एक ऐसा स्थान है, जहां सभी को जाना पड़ता है। यहां एक टिकट घर और जरुरत के मुताबिक कई टिकट खिड़कियां रहती है। स्टेशन मास्टर का एक कार्यालय रहता है। रेलवे स्टेशन पर दो प्रतीक्षा गृह रहते हैं। इनमें से एक पुरुषों के लिए तथा दूसरा स्त्रियों के लिए होता है। एक माल गोदाम और एक पार्सल घर भी रहता है। इस तरह एक जंक्शन में कई कार्यालय रहते हैं। कई टिकट खिड़कियां भी रहती है, जहां से अलग-अलग स्टेशन के टिकट प्राप्त होते हैं। स्टेशन मास्टर, सहायक स्टेशन मास्टर, किरानी और पार्सल से कार्यालय अलग-अलग रहते हैं। स्टेशन पर कई प्लेटफार्म भी रहते हैं।

रेल की पटरियों के ठीक बगल में ही रेलवे प्लेटफार्म रहता है। यह रेल की पटरी से लगभग 3 फीट ऊंचा होता है। इसकी ऊंचाई इतनी इसलिए है ताकि यात्रियों को रेलगाड़ी के डिब्बे में चढ़ने में सहायता मिल सके। प्लेटफॉर्म ऊपर से ढका होता है ताकि यात्री धूप और बरसा से बचे रह सके। जंक्शन पर कई प्लेटफार्म होते हैं जिन्हें कोई-न-कोई नंबर (संख्या) दिया जाता है। वहां का दृश्य रंग-बिरंगे होता है। विविध प्रकार के लोग विविध पोशाकों में घूमते रहते हैं। कुछ रेलगाड़ी पर सवार होते हैं तो कुछ उसपर से उतरते हैं। कुली भारवाहक प्लेटफार्म पर अपने निर्धारित पोशाक में देखें जा सकते हैं। कुछ यत्र-तत्र पूछताछ की खिड़की पर विविध रेलगाड़ी के बाद में जानकारी हासिल करते नजर आते हैं। अधिकांश यात्री प्लेटफॉर्म पर बैठे नजर आते है।

इस प्रकार संपूर्ण प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर जीवन और गति से पूर्ण नजर आता है। नीरसता और उब का कोई चिन्ह स्टेशन पर नजर नहीं आता। टिकट खिड़की पर लंबी कतार लगी नगर आती है। उन कतारों में लोग विविधता स्थानों पर जाने के लिए टिकट खरीदने की प्रतीक्षा करते रहते हैं। जेबकतरे भी कतार में लगे लोगों की जेब साफ करने की ताक में सक्रिय रहते हैं। वे उनकी जेब से पैसे अपनी जेब में पहुंचने की चेष्टा करते हैं। कई लोग अपना सामान भेजने या प्राप्त करने के उद्देश्य से पार्सल कार्यालय के सामने खडा रहते हैं। ये सामान बाहर से आए होते हैं। अपनी लाल पोशाक में कुली समान उठाने को सदा तैयार रहते हैं। फेरीवाले अपने वस्तु बेचने के लिए तत्पर रहते हैं। प्लेटफार्म से बाहर रिक्शा खींचने वाले और अन्य बहनों के चालक यात्रियों को आवाज लगाते रहते हैं। अतः स्टेशन का संपूर्ण दृश्य भीड़-भाड़ से पूर्ण तथा जीवन से पूर्ण नजर आता है। जब ट्रेन स्टेशन पर नजर आती है तो लोग इधर-उधर दौड़ने लगते है। ट्रेन के रुकते ही यात्री उसमे से उतरने लगते है और उसी समय कुछ यात्री यरैं पर चढ़ने के प्रयास भी करने लगते है। इस समय काफी भिड़-भाड़ और शोरगुल होने लगता है।

रेलवे स्टेशन एक अत्यंत उपयोगी स्थान है। जहां से लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हैं। लोगों को स्टेशन पर अनुशासन में रहना चाहिए। उन्हें टिकट खिड़की पर या ट्रेन में चढ़ते समय अस्त-व्यस्ता का माहौल नहीं उत्पन्न करना चाहिए। लोगों को बिना टिकट के यात्रा नहीं करनी चाहिए क्योंकि रेलवे जनता की संपत्ति है। रेलवे की सेवाओं तुलना में टिकट की कीमत कोई ज्यादा नहीं है।

please follow me......

Similar questions