Hindi, asked by dnyandakakare, 1 month ago

hindi letter aniyantrit roop mein pedo ki katai​

Answers

Answered by prasharsejal0
1

Explanation:

विषयः वृक्षों का काटा जाना।

महोदय,

मैं आपका ध्यान पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार क्षेत्र में पेड़ों के काटे जाने की ओर आकर्षित कराना चाहता हूॅं।

यहाॅं पर राष्ट्रमंडलीय खेलों के आयोजन हेतु मुख्य सड़क को चैड़ा किया जा रहा है। इस काम हेतू बीच में आ रहे कुछ पेड़ांें को काटा जाना था। इनकी संख्या मुश्किल से 50 थी। लेकिन यहाँ लगभग 200 पेड़ों को काटा गया है। सड़क चैड़ा करने के बहाने आवश्यकता से बहुत अधिक पेड़ काटे गए हैं। यह काम सर्वथा नियम विरूद्ध है। इससे पर्यावरण पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। यहाँ के स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध भी किया था, पर कर्मचारी अपनी मनमानी करने पर आमादा थे। किसी उच्च अधिकारी ने मौके पर निरीक्षण करने का कष्ट तक नहीं उठाया। ऐसा प्रतीत होता हैं कि इसमें कुछ व्यक्तियों का स्वार्थ निहित था। इस पूरे मामले की जाँच की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस गलती को न दोहराया जा सके।

धन्यवाद सहित,

दिनांक…………

भवदीय

उमाकांत ; संयोकजक

पर्यावरण बचाओ अभियान,

नई दिल्ली 

Similar questions