Hindi, asked by riyasharma30, 1 year ago

hindi me essay likhne ke tarike

Answers

Answered by amira93
1
अच्‍छा निबंध लिखने के प्रमुख नियम इस प्रकार हैं-

1. निबंध लेखन के पूर्व विषय पर विचार कर-

(अ) निबंध को शीर्षकों (पॉइंट्‍स) में बांट लेना चाहिए।
(ब) इन शीर्षकों को उपशीर्षकों में बांट लेना चाहिए।
(स) अधिक नहीं तो आरंभ, मध्य उपसंहार पर्याप्त है।

2. भाषा सरल और स्पष्ट होनी चाहिए।

3. विचारों को क्रमबद्ध रूप से स्पष्ट करना चाहिए।

4. विचारों की पुनरावृत्ति से बचना चाहिए।

5. लिखने के बाद उसे पढ़िए, उसमें आवश्यक सुधार कीजिए।

6. भाषा संबंधी त्रुटियां दूर कीजिए।

7. यदि समय हो तो उसे दुबारा सुंदर सुवाच्य अक्षरों में लिखिए।

8. कोई उपयुक्त कथन याद हो तो उसे यथास्थान जोड़िए।

याद रखिए

1. निबंध परीक्षा कॉपी के दो या तीन पेज से अधिक न हो।

2. पॉइंट वाइज अर्थात शीर्षकों में लिखिए।

3. शीर्षकों को रेखांकित (अंडरलाइन) करना न भूलिए।
Similar questions