Hindi vigyapan on yoga camp
Answers
Answered by
2
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आनंदमय जीवन धारा ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय विशेष ध्यान योग शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नरेला और रोहिणी में काफी बड़ी संख्या में योग साधकों और साधिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी परम आनन्द मैत्रेय और परम मां भावना ने योग करवाया गया। स्वामी ने बताया कि कैसे ध्यान योग के द्वारा हम अपनी जीवनशैली बदल सकते हैं और अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखने के साथ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति कर सकते हैं। किस प्रकार मानव बहुत सहजता से ध्यान योग के द्वारा हम अपने अहंकार को मिटाकर जीवन में मैत्री, करुणा, प्रसन्नता में रहते हुए आनंद मिल सकता है। इस मौके पर 'आनंद ध्यान योग' की सीडी का विमोचन किया गया। इसमें रीटा अग्रवाल, राजपाल आर्य, मीनाक्षी गोगिया, मैत्रेय अत्तर सिंह, मैत्रेय कृष्णलाल मितलिया, मैत्रेय डी.सी. राणा, डॉ विजय आनंद गुप्ता मौजूद थे। मंच संचालन श्रीमती पूनम के किया। शिविर की पूरी व्यवस्था में मैत्रेय सेवा संघ और सदस्यों मैत्रेय सुनील शर्मा, सोम प्रकाश, नवीन, रवि का योगदान रहा
Similar questions
India Languages,
9 months ago
Science,
9 months ago
Math,
1 year ago
Science,
1 year ago
Math,
1 year ago