Hindi, asked by Hrishikesh666, 11 months ago

holi 400 word in Hindi ​

Answers

Answered by rajannajana2002
1

प्रस्तावना

होली भारत देश का एक प्रमुख त्योहार है इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है कि इस दिन बच्चे रंगों से खेलते हैं और बड़ों के आशीर्वाद लेते हैं और इस दिन को बहुत ही अच्छे से मनाया जाता है। होली का उत्सव हर साल पूर्ण चन्द्रमा के दिन मार्च (फागुन) के महीने में मनाया जाता है। इसे एकता, प्यार, खुशी, सुख, और जीत का त्योहार के रुप में भी जाना जाता है। हम लोग एक-दूसरे के साथ प्यार और खुशी जाहिर करने के लिये इस पर्व को चमकीले और आकर्षक रंगों से खेलते है। इसका अपना महत्व है साथ ही इसको मनाने के पीछे कई सारे कारण, कथाएं और आस्था भी है।

होली की कथा

बहुत समय पहले, एक राजा हिरण्य कश्यप, उसकी बहन होलिका और उसका पुत्र प्रह्लाद थे। प्रह्लाद एक पावन आत्मा था जो भगवान विष्णु का भक्त था जबकि उसके पिता चाहते थे कि प्रह्लाद समेत सभी उसकी पूजा करें। लेकिन भक्त प्रह्लाद को ये गवारा नहीं था और वह सदा भगवान विष्णु की ही पूजा करता था। इससे नाराज होकर उसके पिता ने उसको आग से जलाकर मारने की योजना बनाई। उसने अपनी बहन होलिका से कहा कि वो प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठे क्योंकि होलिका को भगवान से ये वरदान मिला था कि आग उसे जला नहीं सकता, अपने भाई की बात मान होलिका आग में बैठी परंतु प्रह्लाद को इस आग से कोई नुकसान नहीं हुआ बल्कि होलिका ही इस आग में जलकर खाक हो गई। इसी कथा से होली उत्सव का जन्म हुआ।

होली रंगो का त्योहार

होली का त्योहार ज्यों-ज्यों निकट आता जाता है त्यों-त्यों हम नए उत्साह से ओतप्रोत होने लगते हैं। इस पर्व के मौके पर सभि अपने प्रियजनों से मिलते है, रंग और अबीर से होली खेलते है, साथ ही कई सारी क्रियाओं में भाग लेते है जो एक-दूसरे के लिये खुशी को प्रदर्शित करता है। इस तरह लोग रंगों के इस त्योहार में अपनों के संग खुशियाँ मनाते है।

निष्कर्ष

होली भारत में मनाया जाने वाला रंगो और खुशियों का पर्व है। होली हमारे देश में राष्ट्रीय त्योहार की तरह मनाया जाता है, इस दिन सभी स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय, कार्यालय, बैंक और दूसरे सभी संस्थान बंद रहते है ताकि सभी लोग अपने परिवार के साथ इस रंगीले त्योहार का लुत्फ उठा सके। यह एक ऐसा त्योहार है जिस दिन लोग अपने बीच के सरे मतभेद को भूल जाते है।

Similar questions