Hindi, asked by champa2171984, 7 months ago

Holi in Hindi for class 7​

Answers

Answered by vikassultane214
1

Answer:

होली पर निबंध: होली भारत के सबसे मुख्य त्यौहारों में से एक है। होली रंगों का त्यौहार है जो फाल्गुन के महीने में मनाया जाता है, रंगों के इस त्यौहार पर सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाकर प्रेम भावना को बढ़ाते हैं। होली सारे दुःख और गम भूलकर आपसी मेल मिलाप को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है। होली के दिन सभी लोग ईर्ष्या और दुश्मनी की भावना को भूलकर सौहार्द से एक दूसरे को गले लगाते हैं।

होली का त्यौहार सबसे ज्यादा खुशियां लेके आता है क्योंकि इस दिन हम सबसे ज्यादा हँसते हैं। लोगों के रंग से लिपे पुते चेहरे हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। होली का त्यौहार अब इतना प्रसिद्ध हो चुका है कि केवल भारत में ही नहीं बल्कि अब ये विदेशों में भी लोकप्रिय होता जा रहा है। भारत के अलावा अब कई देशों में लोग होली मनाने लगे हैं।

Answered by reenasanjeevsharma
1

होली रंगो का त्योहार है। इस त्योहार पर सभी लोग एक दूसरे पर रंग डालते हैं। सभी लोग इस त्योहार को पसंद करते हैं। यह त्योहार मौज-मस्ती और आनंद का है। होली से पहले होलिका दहन होता है।

Similar questions