Hindi, asked by hasigayat, 1 year ago

how to protect the birds in hindi

Answers

Answered by Anonymous
1
मित्र हम आपको इस विषय पर आरंभ करके दे रहे हैं। इसे स्वयं विस्तारपूर्वक लिखने का प्रयास करें। इससे आपका अच्छा अभ्यास होगा और आपका लेखन कौशल बढ़ेगा।

​पशु-पक्षी हमारे पर्यावरण का अभिन्न अंग है। इनका भी पृथ्वी पर उतना ही अधिकार है जितना की हमारा। पक्षी-पशुओं की उपस्थिति पृथ्वी को सुंदर बनाए हुए है। ये किसी न किसी रूप में हमारी सहायता करते हैं। इनसे हमें भोजन, वस्त्र तथा मनोरंजन प्राप्त होता है। ये हमारे काम ही आए हैं। परन्तु हम मानवता भूलकर अपने स्वार्थों के लिए इन्हें लगातार मारते आए हैं, जोकि गलत है। हमें इन्हें उचित संरक्षण प्रदान करना चाहिए। इनकी सुरक्षा के लिए सरकार तथा प्रशासन ने कई कानूनबनाए हैं। परंतु फिर भी इन कानून का पालन नहीं किया जाता है। परिणाम यह है कि इनकी संख्या कम होती जा रही है। कई पशु-पक्षियों के प्रजाति विलुप्ति की कगार में है। हमें चाहिए कि उन्हें प्यार करें। उनके प्रति दया का भाव रखें। इनमें हमारी तरह ही भावनाएँ विद्यमान होती हैं। जिस दिन हम इनके प्रति प्रेम और दया केभाव को महत्व देगें, इनका जीवन बदल जाएगा।
Similar questions