Hindi, asked by kingofcoc20200505, 4 months ago

Humare Bharat Desh pe ek sundar Kavita .. (in hindi)

Answers

Answered by nkpssaumy875
1

Answer:

make me as brianlist

Explanation:

भारत देश पर कविता – Poem on India in Hindi

Poem on India in Hindi

मेरा देश भारत पर कविता – Poem on India (Bharat) in Hindi

Poem on India in Hindi : कितना भाग्यशाली है भारत देश, जिसका देवता मुक्त कंठ से गान करते हैं, जहाँ एक बार जन्म लेने को तरसते हैं। उसी भारत देश की महिमा पर उत्कृष्ट लेखको के द्वारा कलमबद्ध की हुई कुछ बेहतरीन कविताएँ उपलब्ध करा रही हूँ जो यकीनन आप के लिए उपयोगी होगा।

Poem/कविता 1 – “वह देश कौन – सा है”

मन मोहिनी प्रकृति, की गोद में जा बसा है।

सुख स्वर्ग सा जहाँ है, वह देश कौन सा है !!

जिसका चरण निरंतर, रत्नेश धो रहा है।

जिसका मुकुट हिमालय, वह देश कौन सा है !!

नदियाँ जहाँ सुधा की, धारा बहा रही है।

सींचा हुआ सलोना, वह देश कौन सा है !!

जिसके बड़े रसीले, फल कुंद नाज मेवे।

सब अंग में सजे हैं, वह देश कौन सा है !!

जिसमें सुगंध वाले, सुंदर प्रसून प्यारे।

दिन रात हँस रहे हैं, वह देश कौन सा है !!

मैदान गिरी वनों में, हरियालियाँ लहकती।

आनंदमय जहाँ है, वह देश कौन सा है !!

जिसके अनन्त धन से, धरती भरी पड़ी है।

संसार का शिरोमणि, वह देश कौन सा है !!

Similar questions