Hindi, asked by biru97, 11 months ago

I need a story of temali Rama in Hindi .... please don't tell to watch sab tv at 8.pm...please ​

Answers

Answered by amritasharma1006
1

मूर्खों की लिस्ट

 

एक बार की बात है कि घोड़ों का एक व्यापारी महाराज कृष्णदेव राय के दरबार में आकर महाराज से कहने लगा कि मैं घोड़ों का व्यापारी हूं| मेरे पास उत्तम किस्म के घोड़े हैं| मैं उन्हें आप को बेचना चाहता हूं| यदि आप उन्हें खरीदना चाहे तो आप मुझे 5000 सोने के सिक्के पेशगी के रूप में दे देंगे, तो मैं आपको 2 दिन बाद घोड़े लाकर दूंगा|

महाराज ने उसकी बातों पर विश्वास करके उसे 5000 सोने के सिक्के दे दिए| व्यापारी 2 दिन बाद आने का वायदा करके चला गया| व्यापारी के जाने के बाद महाराज ने देखा कि तेनालीराम कागज पर कुछ लिख रहा है|

 

महाराज ने तेनालीराम से पूछा:- ‘तुम क्या लिख रहे हो’? तेनालीराम बोला:- ‘महाराज, में मूर्खों की लिस्ट बना रहा हूं| महाराज ने लिस्ट को देखा तो सबसे ऊपर महाराज का ही नाम लिखा था|

महाराज क्रोध से बोले- ‘यह क्या है’? क्या तुम मुझे मुर्ख समझते हो| इस पर तेनालीराम बोला:- ‘महाराज, जब आप उस व्यापारी को जानते ही नहीं, तो आपने उसकी बात पर विश्वास करके उसे 5000 सोने के सिक्के कैसे दे दिए|

यह सुनकर कृष्णदेव राय मुस्कुराए और बोले:- तुम्हें व्यापारी पर शक है कि वह वापस नहीं आएगा| परंतु हमें पूरा विश्वास है कि वह अवश्य वापस आएगा| उन्होंने तेनालीराम से पूछा कि यदि वह वापस आया तो तुम इस लिस्ट का क्या करोगे|

इस पर तेनालीराम हंसकर बोला:- ‘महाराज, यदि व्यापारी वापस आया तो मैं आपका नाम हटाकर सबसे ऊपर उसका नाम लिख दूंगा जो आपसे 5000 सोने के सिक्के लेकर भी वापस आएगा| तेनालीराम की इस बात को सुनकर कृष्णदेव राय जोर-जोर से हंसने लगे|

Explanation:


biru97: thanks a lot
Similar questions